Thursday, November 30, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeElectionअसम में नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत; सिर्फ एक...

असम में नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत; सिर्फ एक बोर्ड जीत पाई कांग्रेस; आप ने भी मारी एंट्री…

असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में हुए नगरपालिका बोर्ड चुनावों में भारी जीत दर्ज की। जहां भगवा पार्टी ने 80 नगरपालिका बोर्ड में से 75 में जीत हासिल की, तो वहीं उसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) ने दो बोर्ड जीते। निर्दलीय उम्मीदवारों ने दो नगरपालिका बोर्डों पर कब्जा किया और विपक्षी कांग्रेस सिर्फ एक बोर्ड जीतने में सफल रही।

80 नगरपालिका बोर्डों के लिए मतदान 6 मार्च को हुआ था। इनमें से 57 वार्डों में निर्विरोध उम्मीदवार चुने गए थे, जबकि राज्य भर के 920 वार्डों में मतदान हुआ था। भाजपा के 825, कांग्रेस के 706, अगप के 243 और 758 निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ कुल 2532 उम्मीदवार मैदान में थे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भाबेश कलिता ने कहा, “राज्य के लोगों ने दिखाया है कि वे अब कांग्रेस का भ्रष्टाचार नहीं चाहते हैं और पार्टी को अलविदा कह दिया है। दूसरी ओर, हमें जो अपार समर्थन मिला है, उससे पता चलता है कि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों से मतदाता खुश हैं।”

पिछले साल विधानसभा चुनाव में हार और उसके दो विधायकों के भाजपा में जाने के बाद बुधवार का फैसला कांग्रेस के लिए एक और झटका है। पार्टी इस बार केवल नारायणपुर नगरपालिका बोर्ड जीतने में सफल रही।

नतीजों के बाद कांग्रेस प्रवक्ता अपूर्व कुमार भट्टाचार्य ने कहा, “हम चुनाव के नतीजे से हैरान नहीं हैं और विनम्रता के साथ मतदाताओं के फैसले को स्वीकार करते हैं। भाजपा की वर्तमान में केंद्र और असम दोनों में सरकारें हैं और मतदाताओं ने सत्ताधारी पार्टी को अपना समर्थन दिखाया है।”

भाजपा उम्मीदवारों ने 742 वार्डों में जीत हासिल की जबकि अगप ने 65 वार्डों में जीत हासिल की। विपक्षी कांग्रेस ने 71 वार्डों में जीत दर्ज की और आम आदमी पार्टी (आप) ने लखीमपुर और तिनसुकिया में दो वार्ड जीतकर अपनी शुरुआत की है। आप प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं। असम में भी ईमानदार और स्वच्छ राजनीति की शुरुआत।” 

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments