आज पीएम मोदी को मिलेगा वैश्विक ऊर्जा,पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार

0
247

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को कैम्ब्रिज एनर्जी रिसर्च एसोसिएट्स वीक (सेरावीक) के वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शिरकत करेंगे। वह इस कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। डॉक्टर डेनिएल येरगिन ने 1983 में सेरावीक की स्थापना की थी। इसकी स्थापना के बाद से प्रत्येक साल मार्च महीने में हृयूस्टन में सेरावीक का आयोजन होता है।

इसकी गिनती विश्व के अग्रणी ऊर्जा मंचों में होती है। इस साल यह आयोजन डिजिटल तरीके से एक से पांच मार्च तक हो रहा है। सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण लीडरशीप पुरस्कार की शुरुआत 2016 में हुई थी। वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रतिबद्ध नेतृत्व के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

यह पुरस्कार वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण के भविष्य के प्रति नेतृत्व की प्रतिबद्धता को पहचानता है, और ऊर्जा की पहुँच, सामर्थ्य और पर्यावरणीय नेतृत्व के लिए समाधान और नीतियों की पेशकश करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here