Thursday, November 30, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalइस मौसम में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है जैसलमेर, जरूर करें...

इस मौसम में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है जैसलमेर, जरूर करें ये 5 चीजें

राजस्थान की खूबसूरती देखने के  बाद हर कोई यहां का दीवाना हो जाता है। यहां घूमने के लिए कई सारे शहर और गांव हैं, जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। राजस्थान का जैसलमेर सर्दियों के मौसम में जाने के लिए बेस्ट जगह है। जैसलमेर  के महल, रेगिस्तान, एडवेंचर स्पोर्ट, ऊंट की संवारी आपको एक अलग एक्सपीरियंस देगा। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं जैसलमेर की खासियत के बारे में

1) रेगिस्तान में उठाएं कैंपिंग का लुफ्त

वैसे तो रेगिस्तान जैसलमेर से 40 किलोमीटर दूर है, लेकिन यहां आपको एक अलग एक्सपीरिंस मिलेगा। यहां कई लग्जरी और मीडियम रेंज कैंप मौजूद है। चांदनी रात में कैंपिंग का एक अलग ही मजा है। इस भी आप पहले से बुक कर सकते हैं। 

2) गोल्डन फोर्ट

जैसलमेर जाएं तो इस फोर्ट का रुख जरूर करें। यहां पर आप रात में रुक भी सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको पहले से बुकिंग करनी होती है। आप जब यहां जाएगे तो आपको इवेंट के अकॉर्डिंग होटलों की कीमत बदल जाती है। वैसे तो फोर्ट घूमने के लिए सिर्फ 50 रुपये का टिकट है। रात में रुकने के लिए यहां पर बुकिंग होती है। 

3) घोटू लड्डू-माखनिया लस्सी

यहां के लोकल खाने का स्वाद जरूर चखें। आप यहां कि खासियर घोटू लड्डू-माखनिया लस्सी का स्वाद को एक बार चखना तो बनता है। आपको यकीनन ये दोनों चीजें पसंद आएंगी। 

4) बोटिंग का है अपना मजा

यहां पर नाव की संवारी का लुफ्त उठाया जा सकता है।  सुबह से शुरू होने वाली बोटिंग काफी ज्यादा मजेदार होती है। मोटर बोट से लेकर नॉर्मल बोट में कुछ शांती के पल बिताए जा सकते हैं। यहां का खूबसूरत नजारा देख आपका मन बेहद खुश हो जाएगा। 

5) पैरासेलिंग का उठाएं मजा

अगर आपको स्पोर्ट्स एक्टिविटी में इंटरेस्ट है तो आप पैरासेलिंग का मजा उठा सकते हैं। खूबसूरत रेगिस्तान का व्यू देखना काफी मजेदार होगा। ये एक्टिविटी आपके ट्रिप को यादगार बनाने में कामयाब होती है। 

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments