Wednesday, October 4, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCityDELHIदिल्ली मेट्रो: आज से शुरू होगा त्रिलोकपुरी-मयूर विहार सेक्शन

दिल्ली मेट्रो: आज से शुरू होगा त्रिलोकपुरी-मयूर विहार सेक्शन

दिल्ली मेट्रो: सफर के लिए पिंक लाइन का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। पिंक लाइन का अधूरा सफर आज से पूरा हो जाएगा। शिव विहार से मजलिस पार्क के बीच मेट्रो यात्रियों को ट्रेन सीधा उपलब्ध हो सकेगी। पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी संजय लेक और मयूर विहार पॉकेट-1 के सेक्शन के अधूरा होने की वजह से यह सफर अटका पड़ा था।

लेकिन अब सेक्शन पूरी तरह से जुड़ चुका है और शुक्रवार दोपहर तीन बजे से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इस अधूरे सेक्शन के पूरा होना का इंतजार मेट्रो यात्रियों को काफी समय से था। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सुबह के समय इस सेक्शन का शुभांरभ करेंगे।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments