भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीता और विराट कोहली की अनुपस्थिति में कप्तानी कर रहे केएल राहुल ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। लंच के बाद भारत को चौथा झटका लग चुका है। भारत ने 100 से ज्यादा का स्कोर बना लिया है। कप्तान राहुल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद है।
5:12 PM: लंच के बाद भारत को चौथा झटका लगा चुका है। कगिसो रबाडा ने हनुमार विहारी को पवेलियन भेजा। विहारी ने 53 गेंदों का सामना करने के बाद तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाए।
5:10 PM: लंच के बाद का भारत की पारी जारी है। कप्तान केएल राहुल और हनुमा विहारी संभलकर खेल रहे हैं। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 90 रन है। राहुल 37 और विहारी 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4:15 PM: लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। कप्तान केएल राहुल और हनुमा विहारी क्रीज पर मौजूद है। राहुल 19 और विहारी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
3:35 PM: दक्षिण अफ्रीका ने अच्छी वापसी करते हुए लंच तक भारत के 53 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। लंच के समय राहुल 19 रन पर और विहारी 4 रन पर नाबाद हैं।
3:24 PM: भारत ने 50 रन से पहले ही अपने तीन विकेट गंवा दिए है। मयंक अग्रवाल, चेतेश्व पुजारा और अजिंक्य रहाणे आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। इस समय कप्तान केएल राहुल और हनुमा विहारी क्रीज पर मौजूद है। ओलिवियर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं।
3:21 PM: डुआने ओलिवियर ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पुजारा को आउट करने के बाद उन्होंने अजिंक्य रहाणे को भी खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। ओलिवियर ने लगातार दो गेंदों पर चेतेश्व पुजारा और अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया।
3:20 PM: चेतेश्व पुजारा फिर सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं। उन्होंने केवल तीन रन बनाए।
3:11 PM: 22 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 45 रन है। कप्तान केएल राहुल 15 और चेतेश्वर पुजारा 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2:42 PM: मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद चेतेश्व पुजारा बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इस समय पुजारा और केएल राहुल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 38 रन है।
2:37 PM: भारत को पहला झटका मयंक अग्रवाल के रूप में लगा है। उन्हें मार्को जैनसेन ने पवेलियन की राह दिखाई। मयंक ने 37 गेंदों का सामना करने के बाद 5 चौके लगाए और 26 रन का योगदान दिया।
2:13 PM: 10 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 32/0 है। मयंक अग्रवाल 22 जबकि केएल राहुल 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
1:50 PM: 5 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 15/0 है। मयंक अग्रवाल 13 जबकि केएल राहुल एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों की नजर सेंचुरियन की तरह इस टेस्ट में भी बड़ी साझेदारी पर है, वहीं दक्षिण अफ्रीका को जल्द ब्रेक थ्रू की तलाश है।
1:30 PM: कप्तान केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी का आगाज किया है। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा पहला ओवर फेंक रहे हैं।
विराट कोहली की बैक में दिक्कत है, जिसके चलते वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। विराट की जगह प्लेइंग इलेवन में हनुमा विहारी को जगह मिली है। इसके अलावा टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।
टीम इंडिया का प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, शार्दुल ठाकुर, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।
हीं दक्षिण अफ्रीकी टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं। क्विंटन डिकॉक ने सेंचुरियन टेस्ट के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। उनकी जगह टीम में काइल वेरेने को शामिल किया गया है, जबकि मुल्डर की जगह डुआने ओलाइवर खेल रहे हैं।
दक्षिण अफ्रीका का प्लेइंग XI: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रैसी वैन डर डसन, टेम्बा बवुमा, काइल वेरेने, मार्को जैनसेन, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, डुआने ओलाइवर, लुंगी एनगिडी।
इस मैदान पर टीम इंडिया ने अभी तक कोई भी टेस्ट मैच नहीं गंवाया है। सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। अब टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर अजेय बढ़त बनाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने को तैयार है।