गुरुग्राम- में एक शादीशुदा महिला का अपहरण कर उसे नौ दिनों तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान नशे का इंजेक्शन लगाकर बेहोशी की हालत में चार लोगों द्वारा उसके साथ गैंगेरप किया गया। गैंगरेप के आरोपी इन चार दोस्तों ने उसका वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर महिला की पिटाई भी की गई।

आरोपी महिला को नशे की हालत में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में छोड़कर फरार हो गए। वहां से महिला ने अपने घर फोन किया। देवर के आने पर वह अपने घर पहुंची। स्वास्थ्य में सुधार होने पर रविवार को पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर रविवार को सोहना सदर थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।