Wednesday, October 4, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStateसीट शेयरिंग का फॉर्मूला सुलझ गया? पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 92...

सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सुलझ गया? पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने 92 सीट की फाइनल, जल्द होगा ऐलान

पश्चिम बंगाल में इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी के अंदर उठ रहे सवालों के बीच कांग्रेस ने वाममोर्चा के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया है। कांग्रेस 92 सीट पर चुनाव लड़ेगी। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 92 सीट पर गठबन्धन में चुनाव लड़कर 44 सीट जीती थी।

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 92 सीट पर सहमति बन गई। बाकी सीट के लिए आगे बातचीत करेंगे। पार्टी जल्द इन सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए दो मार्च से नामांकन शुरू हो जाएगा। प्रदेश में आठ चरणो में चुनाव है।

कांग्रेस ने इस बार 130 सीट की दावेदारी की थी, पर वाममोर्चा इसके लिए तैयार नही था। साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और दूसरे दलों को भी गठबंधन में हिस्सेदारी देनी है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सभी सहयोगियों को सीट देने के बाद लेफ्ट के साथ सीट बंटवारे पर एक दौर की बातचीत और होगी।

राष्ट्रीय जनता दल अमूमन कांग्रेस और लेफ्ट के साथ मिलकर चुनाव लड़ता है। बिहार में इन पार्टियों का गठबंधन है। पर पश्चिम बंगाल में राजद इसबार तृणमूल कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ सकता है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर टीएमसी का समर्थन किया है।

कुल सीट : 294 सीटें
बहुमत के लिए : 148
कितने मतदाता : 7,32,94,980
पुरुष : 3,73,66,306
महिला : 3,59,27,084

आठ चरणों में कब-कब मतदान
चरण- मतदान- कितनी सीट
पहला चरण- 27 मार्च- 30
दूसरा चरण – एक अप्रैल-30
तीसरा चरण – 6 अप्रैल-31
चौथा चरण- 10 अप्रैल-44
पांचवां चरण – 17 अप्रैल-45
छठा चरण- 22 अप्रैल-43
सातवां चरण – 26 अप्रैल-36
आठवां चरण- 29 अप्रैल -35

नतीजे- 2 मई

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments