Monday, March 27, 2023
spot_imgspot_img
HomeWorld10 मिनट में 50 गाड़ियां आपस में टकराई

10 मिनट में 50 गाड़ियां आपस में टकराई

spot_imgspot_img

चीन के हुनान प्रोविंस में शनिवार रात खतरनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 66 लोग घायल हुए हैं। इनमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे के समय हाइवे पर 10 मिनट के भीतर 50 वाहन आपस में टकरा गए थे। जिससे कई गाड़ियों में आग लग गई।

चीन के मीडिया हाउस पीपल्स डेली ने इसका वीडियो शेयर कर जानकारी दी है। इसमेx ट्रकों में लगी भीषण आग और हादसे से मची अफरा-तफरी को देखा जा सकता है।

सड़क हादसे के बाद पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि ये एक मल्टी व्हीकल कॉलिजन था जिसमें एक साथ कई वाहन आपस में टकरा गए। जांच की जा रही है कि इसकी शुरुआत कैसे हुई और एक बार इतनी सारी गाड़ियों कैसे टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही इमेरजेंसी सर्विसेज घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल लोगों को तुरंत अस्पताल में ले जाया गया।

spot_imgspot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments