Tuesday, April 30, 2024

Breaking: Rameshwaram Cafe ब्लास्ट मामले के दोनों आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

बेंगलुरु (Bengaluru) के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट (Rameshwaram Cafe Blast) मामले में जांच एजेंसी NIA को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात का खुलासा खुद जाँच एजेंसी ने आज देर शाम तक कर सकती है।

NIA सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस के दोनों आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुसाविर हुसैन शाजिब और अब्दुल मथीन ताहा के रूप में किया गया है। इन दोनों आरोपिओं पर NIA ने 10-10 लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा था।

बता दें मुसाविर हुसैन शाजिब वह शख्स है जिसने कैफे में IED रखा था। और अब्दुल मथीन ताहा वो मास्टरमाइंड है जो विस्फोट की योजना बनाने से लेकर उसे अंजाम देने और उसके बाद कानून के चंगुल से भागने का प्लान बनाने वाला शातिर खिलाडी है।

NIA ने खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों के ठिकानों का पता लगाया जहाँ ये दोनों आरोपी अपनी झूठी पहचान के आधार पर कोलकाता के पास छिपे हुए हुए थे। इनको पकड़ने के लिए केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल पुलिस के समन्वित प्रयासों से सफलता मिली है।

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे