Advertisement

नीतीश कुमार के व्यवहार पर भड़कीं जायरा वसीम, माफी की मांग

Nitish Kumar

नियुक्ति पत्र कार्यक्रम से जुड़ा है मामला

दंगल फिल्म फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कथित व्यवहार को लेकर कड़ी नाराजगी जताई है। मामला पटना में आयोजित एक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां नव नियुक्त आयुष महिला चिकित्सक नुसरत परवीन मंच पर हिजाब पहनकर पहुंची थीं। आरोप है कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके हिजाब को हटाने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर जाहिर किया गुस्सा

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जायरा वसीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा की और नीतीश कुमार से बिना शर्त माफी की मांग की। जायरा ने लिखा कि किसी महिला की गरिमा और इज्जत कोई खिलौना नहीं है, जिससे सार्वजनिक मंच पर इस तरह का व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि एक मुस्लिम महिला के तौर पर इस दृश्य को देखना बेहद गुस्से और पीड़ा वाला था।

‘सत्ता किसी को सीमाएं तोड़ने की इजाजत नहीं देती’

जायरा वसीम ने अपनी पोस्ट में साफ शब्दों में कहा कि सत्ता किसी को यह अधिकार नहीं देती कि वह किसी की निजी सीमाओं का उल्लंघन करे। उन्होंने लिखा कि मुस्कुराते हुए किसी महिला का नकाब खींचना अस्वीकार्य है और मुख्यमंत्री को उस महिला से माफी मांगनी चाहिए।

शोबिज से दूरी और निजी जीवन

गौरतलब है कि जायरा वसीम ने साल 2019 में फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ के बाद फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी। उन्होंने कहा था कि अभिनय का पेशा उनके धार्मिक विश्वासों से मेल नहीं खाता। ‘दंगल’ से पहचान बनाने वाली जायरा हाल ही में अक्टूबर 2025 में एक निजी समारोह में निकाह कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *