Wednesday, February 5, 2025

आखिरी सांसें गिन रही महिला को फिर से जीवनदान, सुअर की Kidney से बच गयी महिला की जान

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

न्यूयॉर्कः मौत की दहलीज पर खड़ी एक महिला के लिए डॉक्टर उस वक्त भगवान बन गए, जब उन्होंने आखिरी सांसें गिन रही महिला को फिर से जीवनदान दे दिया। आपको बता दें कि यह महिला Kidney रोग से ग्रस्त थी। महिला की दोनों Kidney फेल हो चुके थे उन्होंने काम करना लगभग बंद ही कर दिया था। और इसके अलावा कोई दूसरी Kidney उसके लिए उपलब्ध नहीं थी। वहीं ऐसे में महिला मरीज की सांसें उखड़ने बस ही वाली थीं, मगर अमेरिकी डॉक्टरों ने उसमें सुअर (Pig) की Kidney ट्रांसप्लांट कर कमाल कर दिया।

चमत्कार से कम नहीं

दरअसल, अमेरिका में डॉक्टरों ने न्यूजर्सी की एक गंभीर हालत महिला के शरीर में सुअर की Kidney प्रतिरोपित कर और यांत्रिक तरीके से उसकी धड़कनें चलाकर उसकी जान बचाई है। और यह चिकित्सा जगत में किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं है। आपको बता दें कि लिसा पिसानो नामक महिला के हृदय और गुर्दे ने काम करना बंद कर दिया था और वह इतनी अस्वस्थ हो गई थी कि सर्जरी हो पाना संभव नहीं था।

अनोखे तरीके ने कर दिखाया काम

‘एनवाईयू लैंगोन हेल्थ’ चिकित्सा संस्थान के डॉक्टरों ने एक अनोखा तरीका निकाला जिसमें महिला के दिल की धड़कन बनाए रखने के लिए एक यांत्रिक पंप लगाया और कुछ दिन बाद आनुवंशिक रूप से संवर्धित सुअर की एक Kidney प्रतिरोपित की गई।

मैसाचूसेट्स के जनरल अस्पताल में हुआ प्रत्यारोपण सर्जरी

हलाकि महिला में Kidney का यह प्रत्यारोपण आसान नहीं था। लेकिन इसके बावजूद पिछले महीने मैसाचूसेट्स जनरल अस्पताल में उनकी प्रतिरोपण सर्जरी की गई। एनवाईयू की टीम ने बुधवार को घोषणा की कि पिसानो की सेहत में सुधार हो रहा है। बतादें कि वह दूसरी महिला हैं जिनके शरीर में सुअर की किडनी लगाई गई है। पिसानो ने कहा, ‘‘मेरी सारी उम्मीदें खत्म हो गई थीं। मैंने एक कोशिश करके देखी थी।

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे
Verified by MonsterInsights