Wednesday, February 5, 2025

Delhi में शुक्रवार को गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, तापमान पहुंचा 42 से पार; जाने आज कैसे रहेगा मौसम का हाल

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

Weather Update: जैसा कि आप सब जानते हैं कि गर्मियों का सीजन अब शुरू हो चूका है, तो ऐसे में दिन प्रति दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आपको बतादें कि शुक्रवार का दिन Delhi में इस सीजन का सबसे गर्म रहा था। क्यूंकि पहली बार इस गर्मी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रिकॉर्ड किया गया. हालांकि कुछ इलाकों में शाम के समय आंधी आने से हल्की बारिश भी हुई. और अधिकतम तापमान शुक्रवार को दिन भर खिली रही तेज धूप के चलते एक डिग्री ज्यादा 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज भी बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग कि रिपोर्ट्स के अनुसार ये अनुमान लगाया जा रहा है कि आंशिक रूप से शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं अगर बात करें हवा की गति कि तो हवा की गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने की संभावना है। और हल्की बारिश भी हो सकती है।

दरअसल, शुक्रवार को Delhi में धूप दिन भर काफी तेज रही थी और इसी तेज धूप के चलते Delhi का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस यानि सामान्य तापमान से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया था। और नमी का स्तर हवा में 66 से 16 प्रतिशत तक रहा था।

पहुंचा 42 डिग्री के पार तापमान

शुक्रवार को राजधानी Delhi में तीन स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। जिसमे मुंगेशपुर में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। साथ ही अधिकतम तापमान पूसा और पीतमपुरा में भी 42 डिग्री सेल्सियस रहा था।

Delhi का AQI

आजकल Delhi के मौसम की इन गतिविधियों के चलते Delhi की हवा काफी साफ बनी हुई है। और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, Delhi का AQI शुक्रवार को 195 रहा। दरअसल, ”मध्यम” श्रेणी में इस स्तर की हवा को रखा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वायु गुणवत्ता का स्तर अगले दो दिनों के बीच भी इसी के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है।

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे
Verified by MonsterInsights