Thursday, February 6, 2025

Assam Congress का X अकाउंट हुआ हैक, पार्टी का नाम बदलकर क्या रखा नया नाम, जानिए

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

लोकसभा चुनाव के के बीच कांग्रेस की मुसीबतें वैसे ही कम होने का नाम नहीं ले रही। तो वहीं इसी बीच असम कांग्रेस (Assam Congress) का आधिकारिक X हैंडल (ट्विटर) को हैक कर लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद असम कांग्रेस द्वारा दी गयी है।

दरसअल असम कांग्रेस का आधिकारिक एक्स हैंडल बीते बुधवार को सुबह 4 बजे हैक किया गया। अकॉउंट हैक होने के बाद अकाउंट की प्रोफाइल का नाम बदलकर ‘टेस्ला इवेंट’ कर दिया गया। वहीं, प्रोफाइल फोटो में इलेक्ट्रिक कार कंपनी ‘टेस्ला’ का लोगो लगा दिया गया। हालांकि अब असम कांग्रेस का हैक एक्स अकॉउंट सही हो गया है।

बता दें, हैक होने के बाद असम कांग्रेस ने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस से की और मामला दर्ज करवाई। इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए असम कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया कि, “हम आपको बताना चाहते हैं कि हमारा आधिकारिक ट्विटर हैंडल असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी हैक हो गया था, लेकिन अब इसे बहाल कर दिया गया है। इसकी पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसकी समीक्षा की जा रही है।”

 कांग्रेस ने Modi सरकार पर साधा निशाना

इस पुरे मामले को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार यानी कि पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाना साधते हुए कहा,”सरकार द्वारा चुप कराने का यह प्रयास हमें रोक नहीं पाएगा। हम अपने सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और सच बोलने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। आपके अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। मजबूत बने रहें, हम चुप नहीं रहेंगे।”

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे
Verified by MonsterInsights