हर साल कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का पावन व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का बहुत अधिक महत्व होता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को रखती हैं। करवा चौथ का व्रत निर्जला व्रत होता है। इस व्रत में पानी का सेवन भी नहीं किया जाता है। करवा चौथ व्रत चांद के दर्शनों के बाद तोड़ा जाता है। महिलाएं चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत तोड़ती हैं।
क्यों होते हैं चंद्र दर्शन
चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। चंद्रमा आयु, यश और समृद्धि का भी प्रतीक है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, चंद्रमा को भगवान ब्रह्मा का रूप माना जाता है और चांद को लंबी आयु का वरदान मिला हुआ है। चांद में सुंदरता, शीतलता, प्रेम, प्रसिद्धि और लंबी आयु जैसे गुण पाए जाते हैं, इसीलिए सभी महिलाएं चांद को देखकर ये कामना करती हैं कि ये सभी गुण उनके पति में आ जाएं।
करवा चौथ पूजन मुहूर्त-
शाम 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 03 मिनट तक।
अमृत काल मुहूर्त- शाम 04 बजक 08 मिनट से शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपह 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
आज चांद कब निकलेगा-
दिल्ली- 08:09PM
गुरुग्राम- 08:21PM
गाजियाबाद- 08:08PM
नोएडा-08:08PM
दिल्ली-एनसीआर में चांद कब दिखेगा (Karwa Chauth 2022 Chand Nikalne ka Time): 13 अक्टूबर को करवा चौथ पर दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में रात 08 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 30 मिनट के बीच चंद्र दर्शन होंगे।
मध्य प्रदेश में कब दिखेगा चांद (Today Moonrise time in Madhya Pradesh)-
भोपाल- 08:21PM
इंदौर-08:27PM
ग्वालियर-08:11PM
अहमदाबाद- 08:41PM
Karwa Chauth 2022 Madhya Pradesh Chand Nikalne Ka Time: 13 अक्टूबर को करवा चौथ पर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और अहमदाबाद में करीब 08 बजकर 21 मिनट से 08 बजकर 41 मिनट के बीच चांद दिखाई पड़ सकता है।
पंजाब में कब निकलेगा चांद (Chand Timing in Punjab)-
चंडीगढ़- 08:06PM
लुधियाना- 08:10PM
शिमला- 08:03PM
जम्मू- 08:08PM
चंडीगढ़, लुधियाना, शिमला और जम्मू में करीब शाम 08 बजकर 06 मिनट से 08 बजकर 10 मिनट के बीच चांद निकल सकता है।
यूपी में करवा चौथ का चांद कब निकलेगा (Karwa Chauth Today Chand Timing in UP)
प्रयागराज- 07:57 PM
लखनऊ-07:59 PM
कानपुर-08:02 PM
वाराणसी-07:52 PM
मेरठ-08:07 PM
आगरा- 08:10 PM
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में आज चांद रात 07 बजकर 52 मिनट से रात 08 बजकर 02 मिनट के बीच दिख सकता है।
देश के इन प्रमुख शहरों में कब निकलेगा चांद-
जयपुर- 08:18 PM
मुंबई- 08:48 PM
बेंगलुरू- 08:40PM
गुवाहाटी- 07:15PM
देहरादून- 08:02PM
पटना- 07:44PM