Monday, March 27, 2023
spot_imgspot_img
HomeEducationBhagwant Mann Oath Ceremony LIVE: भगवंत रखेंगे पंजाब का 'मान', भगत सिंह...

Bhagwant Mann Oath Ceremony LIVE: भगवंत रखेंगे पंजाब का ‘मान’, भगत सिंह के गांव में लेने जा रहे हैं शपथ…

spot_imgspot_img

Bhagwant Mann Oath Live Updates: पंजाब के नए मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान शपथ लेने जा रहे हैं। एक दौर में कॉमेडियन रहे भगवंत मान आज से पंजाब की कमान संभालेंगे। अपनी शपथ को उन्होंने पंजाबियत से जोड़ते हुए कहा है कि उनके साथ ही तीन करोड़ पंजाबी भी सीएम पद की शपथ लेंगे। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने  शहीद क्रांतिकारी भगत सिंह के गांव में शपथ का आयोजन रखा है। आम आदमी की सरकार बनने का संकेत देते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया है कि शपथ का आयोजन राजभवन की बजाय भगत सिंह के गांव में रखा जाए।

शपथ से पहले भगवंत मान ने कहा कि हम भगत सिंह और भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई सीनियर नेता मौजूद रहेंगे। आइए जानते हैं, हर अपडेट…

विपक्ष से कोई नहीं होगा शामिल

बताया जा रहा है कि भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष का कोई भी नेता शामिल नहीं होगा। हालांकि कमेडियन कपिल शर्मा और राजू श्रीवास्तव शामिल हो सकते हैं। इस समारोह में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी, नवीन पटनायक को भी निमंत्रण भेजा गया था।

मनोरंजन जगत के लोग भी पहुंचे

भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में न केवल राजनेता बल्कि मनोरंजन जगत के लोग भी पहुंचे हैं। गायक गुरदास मान भी इस समारोह में पहुंचे। बताया जा रहा है कि 3 लाख लोग यहां पहुंच सकते हैं। 40 एकड़ के इलाके में टेंट लगाया गया है। यहां तीन मंच बनाए गए हैं। 3 से 4 लाख लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है।

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया होंगे शामिल

भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में AAP चीफ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शामिल होंगे। खटकड़ कला में समारोह में हिस्सा लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

Punjab CM oath ceremony: शपथ से पहले अखिलेश यादव ने दी भगवंत मान को बधाई

पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) नेता भगवंत मान को समाजावादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुभकामनाएं दी हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की तरक्की होगी। उन्होंने कहा है कि मान पंजाब में भाईचारे और नए नजरिए की फसल लहलहाएंगे। 

Punjab CM oath ceremony: भगवंत मान की शपथ में पहुंचे कई नामी कलाकार

कॉमेडियन रहे भगवंत मान की शपथ में बड़ी संख्या में कलाकार भी पहुंच रहे हैं। मशहूर गायक गुरदास मान भी भगत सिंह के गांव में पहुंचे हैं, जहां भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह होना है।

spot_imgspot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments