Wednesday, October 4, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStateBIHARBihar News Live Updates: बिहार उपचुनाव में 1 बजे तक 31.90 फीसदी...

Bihar News Live Updates: बिहार उपचुनाव में 1 बजे तक 31.90 फीसदी वोटिंग; मोकामा में सबसे ज्यादा, गोपालगंज में ईवीएम खराब

बिहार की गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दोपहर 1 बजे तक 31.90 फीसदी मतदान हो चुका है। मोकामा में सर्वाधिक 34.26 फीसदी वोटिंग हुई। गोपालगंज में तीन जगहों पर ईवीएम बदले गए हैं।

Bihar News Live Updates: बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। दोनों सीटों पर दोपहर 1 बजे तक 31.90 फीसदी वोट डल चुके हैं। मोकामा में सर्वाधिक 34.26 फीसदी और गोपालगंज में 29.90 फीसदी वोटिंग हुई है। गोपालगंज में तीन खराब ईवीएम को बदला गया है। 6 लोगों को वोटिंग में गड़बड़ी करने पर हिरासत में लिया गया है। गया जिले में गुरपी स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी का मलबा उठा रहे दो रेलवे कर्मचारियों की मौत हो गई है। गोपालगंज से आरजेडी उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता के खिलाफ याचिका पर पटना HC में सुनवाई आज होगी। बीजेपी की ओर से दायर करवाई गई इस याचिका में मोहन प्रसाद गुप्ता पर चुनावी हलफनामे में आपराधिक इतिहास की पूरी जानकारी नहीं देने के आरोप लगाते हुए नामांकन रद्द करने की मागं की गई है। बिहार की हर छोटीृ-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें- 

Thu, 03 Nov 2022 02:41 PM

मुंगेर में फांसी से लटक कर महिला ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेर जिले के ईस्ट कोलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार को 29 वर्षीय महिला ने फांसी पर लटक कर जान दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत महिला की पहचान नयागांव,  बद्दीपाड़ा निवासी शंभू यादव की पत्नी नूतन देवी के रूप में हुई है। मौत के कारणों का अबतक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज कर लिया है।

Thu, 03 Nov 2022 11:45 AM

नवनियुक्त उर्दूकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांट रहे सीएम नीतीश

पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय परिसर में नवनियुक्त उर्दूकर्मियों को नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मंत्री विजय चौधरी समेत अन्य नेता और अधिकारी मौजूद हैं।

Thu, 03 Nov 2022 11:12 AM

गोपालगंज में सुबह 11 बजे तक 21.76 फीसदी मतदान

गोपालगंज विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 21.76 फीसदी मतदान हुआ है। सुबह 6 बजे से 11 बजे तक, चार घंटों के भीतर कुल 72127 लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं। 

Thu, 03 Nov 2022 10:56 AM

गोपालगंज में 3 खराब ईवीएम बदले गए, 6 लोग हिरासत में

गोपालगंज में उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक तीन जगहों पर खराबी की वजह से ईवीएम को बदला गया है। वहीं, 6 लोगों को मतदान में गड़बड़ी पैदा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।
 

Thu, 03 Nov 2022 10:54 AM

पूर्णिया में महिला की पीट-पीटकर हत्या, लोगों ने परिजन को बनाया बंधक

पूर्णिया में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इससे आक्रोषित लोगों ने परिजन को बंधक बना लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। 
 

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments