बिहार विधान परिषद की 24 सीटों के लिए हुए मतदान की आज गिनती होगी। इसके लिए 24 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी वोटिंग सेंटर्स पर 14 टेबल पर वोटों की गिनती का कार्य किया जाएगा।
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की स्थानीय स्थानीय प्राधिकार कोटे की 24 सीटों के लिए हुए मतदान के आज परिणाम आने लगे हैं। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। राज्य के 24 जिलों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। अभी तक की गिनती में नौ सीटें एनडीए के खाते में गई हैं। वहीं दो सीटों पर राजद और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है।
सहरसा में पहले राउंड में राजद प्रत्याशी 151 वोट से आगे हैं। पहले राउंड में राजद प्रत्याशी अजय कुमार सिंह भाजपा प्रत्याशी निवर्तमान विधान पार्षद नूतन सिंह 151 मत से पीछे रहीं। अजय सिंह को 2907 और नूतन सिंह को 2756 मत मिले। दूसरे राउंड की गिनती अब शुरू हो चुकी है। मतगणना आरओ सह डीएम आनंद शर्मा की निगरानी में चल रही है। केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं।
पश्चिमी चंपारण की सीट पर राजद के उम्मीदवार सौरव कुमार जीत गए हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कटिहार में प्रथम वरीयता के मतों की गिनती के बाद हार-जीत का फैसला नहीं हुआ है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदयन मिश्रा के निर्देश पर द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती शुरू कर दी गई है। प्रथम वरीयता में अशोक अग्रवाल को 1653 कुंदन यादव को 941 तथा सुनील यादव को 801 मत मिले हैं।
सहरसा में राजद उम्मीदवार अजय सिंह 151 मतों से बीजेपी प्रत्याशी नूतन सिंह से आगे चल रहे हैं।
गया में कुमार राजद के कुमार नागेंद्र को जीत मिली है। उन्हें 3795, जदयू की मनोरमा देवी को 3267, लोजरा रामविलास के सतेंद्र कुमार को 306, निर्दलीय उम्मीदवार बबीता देवी को 32 वोट मिले हैं।
सासाराम में बीजेपी उम्मीदवार संतोष कुमार सिंह 684 मत से जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर राजद प्रत्याशी कृष्णा सिंह रहे। संतोष को 3052 जबकि कृष्णा को 2368 वोट मिले।
मुजफ्फरपुर से जदयू प्रत्याशी दिनेश सिंह चौथी बार चुनाव जीत गए हैं। दिनेश प्रसाद सिंह को कुल 5174 मत मिले जबकि राजद प्रत्याशी शंभू कुमार को कुल 774 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं अजय कुमार यादव को 21 मत मिले। कुल बैध मतों की संख्या 5990 रही।
गया-जहानाबाद-अरवल से राजद प्रत्याशी कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव ने जीत दर्ज की है। उन्हें 3795 जबकि जदयू की मनोरमा देवी को 3267 वोट प्राप्त हुए।
सारण में निर्दलीय उम्मीदवार सच्चिदानंद राय जीते। इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।
हाजीपुर के जीएच स्कूल में बनाए गए मतगणना केंद्र के बाहर दोनों पार्टियों के समर्थक कुछ देर के लिए आमने-सामने आ गए। इस दौरान खूब नारेबाजी हुई। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें खदेड़ा और लाठियां चटकाईं।
भोजपुर-बक्सर सीट पर एनडीए उम्मीदवार राधाचरण साह को 1043 वोट से जीत मिली
मतगणना को लेकर 24 जिलों-पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, नवादा, भोजपुर, रोहतास, सारण, सीवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुंगेर, बेगूसराय, सहरसा, भागलपुर, मधुबनी, पूर्णिया व कटिहार में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना केंद्र स्थल पर बैलेट बॉक्स से सभी मतपत्रों को निकाल कर उसकी गिनती की जाएगी। इसके लिए सभी मतगणना केंद्र में 14 टेबलों पर वोटों की गिनती का कार्य होगा।
सबसे पहले आरा-बक्सर निर्वाचन क्षेत्र का आएगा परिणाम
एमएलसी चुनाव के तहत आरा-बक्सर निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव परिणाम सबसे पहले आने की उम्मीद है। इस सीट से मात्र दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वोटों का कोटा निर्धारित होते ही जीत व हार तय हो जाएगा। जिन क्षेत्रों में उम्मीदवार अधिक हैं वहां वोटों का कोटा निर्धारण में देरी या एलिमिनेशन राउंड के तहत वोटों की गिनती के कारण देरी होगी।