बता दें कि मेट्रो पिलर संख्या 544 के पास रोहतक रोड पर पांच सौ वर्ग गज में बनी यह इमारत है। यहां सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर का निर्माण और पैकेजिंग होती है, जिसमें स्थानीय महिलाएं काम करती हैं।
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर की रहने वाली मधु अपनी बहन जूसी सिंह के साथ उसी अपार्टमेंट में काम करती है। वहीं गया जिले की रहने वाली गीता देवी की भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। तीन साल पहले पति की मौत के बाद से गीता देवी किराए के मकान में रहती थी। इसके अलावा सहरसा जिले की सोनी ने हादसे की जानकारी अपने पति मनोज को फोन देते हुए बचाने की गुहार लगाई थी। सूचना मिलने बाद मौके पर पहुंचे मनोज को अपनी पत्नी वहां नहीं मिली। मुर्दाघर के लेकर अस्पतालों में मनोज अपनी पत्नी की तलाश में दौड़ रहे हैं।
बता दें कि मेट्रो पिलर संख्या 544 के पास रोहतक रोड पर पांच सौ वर्ग गज में बनी यह इमारत है। यहां सीसीटीवी कैमरे एवं राउटर का निर्माण और पैकेजिंग होती है, जिसमें स्थानीय महिलाएं काम करती हैं। पहली मंजिल पर कंपनी का दफ्तर बना हुआ है। घटना के समय इमारत में 76-77 लोग काम कर रहे थे।
मिसिंग लोगों की लिस्ट
1. सोनी कुमारी (35 वर्ष, महिला) पत्नी मनोज ठाकुर
2. तानिया (27 वर्ष, महिला) पुत्री चंद्र भूषण
3. नरेंद्र (26 वर्ष, पुरुष) पुत्र कन्हैया लाल
4. मोहिनी (38 वर्ष, महिला) पत्नी विजय पाल
5. पूजा (19 वर्ष, महिला) पुत्री राजेश
6. भारती देवी (42 वर्ष, महिला) पत्नी चमन
7. गीता देवी (42 वर्ष, महिला) पत्नी उपेंद्र सिंह
8. कैलाश जानी (55 वर्ष, पुरुष) पुत्र बहादुर सिंह
9. अमित जानी (34 वर्ष, पुरुष) पुत्र कैलाश जानी
10. मधु देवी (29 वर्ष, महिला) पत्नी अमित कुमार
11. मोनिका (21 वर्ष, महिला) पुत्री विजय बहादुर
12. यशोदा देवी (35 वर्ष, महिला) पत्नी विश्वजीत
13. मुस्कान (22 वर्ष, महिला) पुत्री इस्लामुद्दीन
14. स्वीटी (32 वर्ष, महिला) पत्नी मनोज कुमार
15. प्रवीन (33 वर्ष, पुरुष) पुत्र आशाराम
16. पूजा (19 वर्ष, महिला) बहन मोनी
17. मोहिनी (40 वर्ष, महिला) मां पीयूष
18. भारती नेगी (45 वर्ष, महिला) बहन वीरेंद्र नेगी
19. रंजू देवी (32 वर्ष, महिला) देवर राजकुमार
20. जशोदा देवी (34 वर्ष, महिला) पड़ोसी रवि कुमार
21. मधु (21 वर्ष, महिला) पुत्री राकेश
22. पूनम (19 वर्ष, महिला) पुत्री महिपाल
23. प्रीति (24 वर्ष, महिला) पुत्री महिपाल
24. निशा कुमारी (18 वर्ष, महिला) चाचा सुमन
25. विशाल (24 वर्ष, पुरुष) पुत्र मिथलेश
26. मधु (24 वर्ष, महिला) चाचा अकन
27. गीता चौहान (45 वर्ष, महिला) पत्नी रामभवन
28. सोनम (20 वर्ष, महिला) भाई अनुराग
29. आशा (30 वर्ष, महिला) भाई वीरपाल