Monday, January 20, 2025

Delhi NCR के सभी स्कूलों समेत कई अस्पतालों को बम से उड़ानें की मिली धमकी

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

Delhi NCR: एक धमकी पुरे देश को झकझोर कर रख दी है। आज का दिन Delhi NCR वालों के लिए दर का माहौल बना हुआ है। दरअसल देश के कई राज्यों के स्कूलों, एयरपोर्ट्स और हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद जगह जगह पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

बता दें आज बुधवार सुबह Delhi और नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिये दी गयी है। धमकी मिलने के बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सभी स्कूल प्रशासन भी अलर्ट पर हैं, और स्कूलों को आज बंद कर दिया गया है। फिलहाल तलाशी अभियान अभी जारी है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे के आस-पास सभी स्कूलों के पास यह ईमेल आया था। ईमेल देखने के बाद प्रशासन ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। बताया जा रहा है कि यह ईमेल सभी स्कूलों के पास एक जैसा ही गया है।

Delhi NCR के इन स्कूलों को मिली धमकी

1. द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल
2. मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल
3. संस्कृति स्कूल
4. दिल्ली पब्लिक स्कूल
5. DPS वसंत कुंज
6. साउथ वेस्ट दिल्ली स्थित DAV
7. पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल
8. DPS रोहिणी

स्कूलों के अलावा कई अस्पतालों में भी बेम की धमकी दी गयी है। जिसमे गीता कॉलोनी स्थित चाचा नेहरू अस्पताल भी शामिल है। इस अस्पताल में धमकी मिलने के बाद अफरा तफरी मच गयी, जिसके बाद बम निरोधक दस्ता चाचा नेहरू अस्पताल पहुचें, फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

धमकी को लेकर चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय की निदेशक डॉ. सीमा कपूर का कहना है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। स्टाफ, डॉक्टर, बच्चों, मरीज व तीमारदारों को अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया है।

गौरतलब हो कि, इससे पहले देश के चार हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एक ई-मेल के जरिए ये दावा किया गया था कि कोलकाता हवाई अड्डे सहित देश के चार अलग-अलग हवाई अड्डों पर बम रखे गए हैं। ये खबर मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। जाँच के दौरान पता चला ये धमकी अफवाह है।

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे
Verified by MonsterInsights