Sunday, May 19, 2024

Lok Sabha Election 2024: कर्नाटक के डिप्टी CM D.K. Shivakumar ने कांग्रेस पार्षद को मारा थप्पड़, देखें वीडियो

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

Lok Sabha Election 2024: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है जिसमे दो चरणों के मतदान संपन्न हो चूका है और अब तीसरे चरण का मतदान कल यानि 7 मई को होने वाला है। चुनाव को लेकर सभी पार्टिया प्रचार प्रसार में व्यस्त है। पक्ष से लेकर विपक्ष तक एकदूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रही है। कोई भी पार्टी दूसरी पार्टी को निचादिखाने से पीछे नहीं हट रही है।

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) को एक और मौका मिल गया है कांग्रेस को निचा दिखाने के लिए। जी हाँ BJP ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ( D.K. Shivakumar) एक कांग्रेस पार्षद को तमाचा मार रहे है।

दरअसल BJP ने कांग्रेस की सच्चाई दिखाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे डिप्टी CM डीके शिवकुमार सरेआम एक कांग्रेस पार्षद को सबके सामने थप्पड़ मारते है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रही है। चुनाव के बिच ऐसा वीडियो कांग्रेस के लिए बहुत बड़ी दुविधा खड़ी करने वाली है।

BJP ने बताया पूरा मामला

दरअसल BJP ने ये वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर करते हुए पुरे मामले को बताते हुए लिखा है कि, ये मामला कर्नाटक के हावेरी में धारवाड़ के सावानूर कस्बे का है। यहां डीके शिवकुमार कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान लोग डीके के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे।

इस बीच शिवकुमार जैसे ही कार से उतरे, तभी वहां के लोकल पार्षद अलाउद्दीन मनियार ने उनके कंधे पर हाथ रख दिया। डिप्टी सीएम इस बात से इतने खफा हुए कि उन्होंने उसे ज़ोरदार तमाचा जड़ दिया।

वीडियो में आप खुद देख सकते है कि कैसे डीके शिवकुमार उनके बगल में नारे लगा रहे एक शख्स को थप्पड़ मारते हैं, जिसके बाद इनकी की सुरक्षा में तैनात पुलिस उस शख्स को पीछे धकेल देती है।

D.K. Shivakumar कांग्रेस के लिए क्यों है खास

दरअसल डीके शिवकुमार कर्नाटक में वोक्कालिगा जाति का बड़ा चेहरा हैं और कर्नाटक के सबसे अमीर नेताओं में से एक हैं। वह आठ बार विधायक रहे हैं और उन्हें कांग्रेस अपने संकटमोचक के रूप में देखती है। प्रियंका गांधी भी उनके राजनीतिक प्रबंधन को काफी पसंद करती हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के भी चुनाव में शिवकुमार ने अपने राजनीतिक कौशल की वजह से कांग्रेस को जितवाया है।

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे