Saturday, May 18, 2024

कैंसर से पीड़ित CPI नेता Atul Anjan का निधन

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

लोकसभा चुनाव (lok sabha election 2024) को लेकर मतदान जारी हैं चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रैली प्रचार में ब्यस्त है ऐसे में राजनीति गलियारों से एक दुःख भरी खबर सामने आ रही है। दरअसल भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (CPI) के नेता अतुल कुमार अंजान (Atul Kumar Anjan) का आज निधन हो गया है। जी हाँ आज 3 मई की सुबह करीब 4 बजे करीब उन्होंने अस्पताल में आखिरी सांस ली।

बता दें, अतुल अंजान के निधन से CPI को बहुत बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि अतुल अंजान का इलाज लखनऊ के अस्पताल में चल रहा था। वो कैंसर से पीड़ित थे और उनकी तबियत काफी समय से ख़राब चल रही थी। इलाज के दौरान आज सुबह करीब 4 बजे उंहोने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।

Atul Anjan कौन है।

अतुल अंजान कम्युनिस्ट पार्टी के कद्दावर नेता थे। इसके साथ साथ वह CPI के नेशनल सेक्रेटरी भी थे। बचपन से ही उनको राजनीति में जाने का सपना था। जिसकी शुरुआत उन्होंने कॉलेज में ही कर दी। मात्र 20 साल की उम्र में ही वह नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष बन गए थे।

इसके अलावा वह चार बार लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे है। तो वहीं चुनाव को लेकर बात करें तो बता दें, अतुल कुमार अंजान लोकसभा चुनाव भी लडे है। ख़बरों के मुताबिक उन्होंने कई बार यूपी की घोसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। राजनीति की दुनिया में अपना नाम बनाने वाले अतुल अंजान 61 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कर गए।

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे