Thursday, November 30, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalIndia vs England t20 world cup live: सूर्यकुमार यादव के रूप में...

India vs England t20 world cup live: सूर्यकुमार यादव के रूप में भारत को लगा तीसरा झटका, मुश्किल में टीम इंडिया

India vs England T20 world cup live score 2022: एडिलेड में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का सेमीफाइनल मैच खेला जा रहा है। जो जीतेगा वो फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगा।

India vs England T20 world cup live score 2022: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका केएल राहुल के रूप में लगा, जो 5 रन बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा 56 के स्कोर पर आउट हुए, क्रिस जॉर्डन ने उन्हें 27 के निजी स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। टीम इंडिया को तीसरा झटका आदिल रशिद ने सूर्यकुमार यादव को 14 के निजी स्कोर पर आउट करके दिया। भारत ने 75 रन पर अपना तीसरा विकेट खोया।

Ind vs Eng t20 wc semi final match live Updates

IND 80/3 (13) 

2:25 PM चौका! 14वां ओवर लेकर आए क्रिस वोक्स की तीसरी गेंद पर कोहली को थर्ड मैन की दिशा में चार रन मिले। कोहली इस चौके के साथ 36 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

2:23 PM पिछले दो ओवर में भारत के लिए 6 ही रन आए हैं। यहां से विराट कोहली और हार्दिक पांड्या को रनों की रफ्तार बढ़ाने की जरूरत है। टीम इंडिया की नजरें 160-170 के स्कोर तक पहुंचने पर होगी।

2:18 PM आदिल रशिद के 12वें ओवर में बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में सूर्यकुमार यादव हुए आउट। भारत को लगा तीसरा झटका। सूर्या ने बनाए 14 रन। भारत 75/3

2:09 PM भारत की आधी पारी हुई समाप्त, 10 ओवर में बने मात्र 62 रन। टीम इंडिया की यह धीमी शुरुआत है, मगर अब क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली मौजूद है। टीम इनसे बड़े स्कोर की उम्मीद करेगी।

2:05 PM 9वां ओवर लेकर आए क्रिस जॉर्डन की 5वीं गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में रोहित शर्मा 27 के निजी स्कोर पर आउट हुए। भारत को 56 रन पर दूसरा झटका लगा। अब बैटिंग करने सूर्यकुमार यादव आए हैं।

2:02 PM केएल राहुल का विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने भारत को संभाला है। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। रोहित 23 और कोहली 22 रन बनाकर क्रीज पर।

1:57 PM पावरप्ले को भारत ने भुनाने की कोशिश की और कुल 38 रन बनाए, लेकिन एक विकेट भी गंवा दिया। आखिरी के तीन ओवरों में 27 रन भारत ने बनाए हैं।

1:54 PM पांचवें ओवर में भी भारत ने 10 रन बटोरे। इस ओवर में रोहित शर्मा ने सैम कुरन की गेंद पर दो चौके जड़े।

1:48 PM चौथे ओवर में भारत ने 10 रन बनाए। इस ओवर में विराट कोहली ने एक छक्का जड़ा।

1:43 PM 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर महज 11 रन है और एक विकेट गिर चुका है। पावरप्ले के अगले तीन ओवरों को कप्तान रोहित शर्मा भुनाना चाहेंगे।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments