Thursday, November 30, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalIPL 2022: रोहित शर्मा, धोनी और विराट कोहली के बीच छिड़ी छक्कों...

IPL 2022: रोहित शर्मा, धोनी और विराट कोहली के बीच छिड़ी छक्कों की जंग,  

Most Sixes in IPL History: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन खेला जा रहा है। आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का कारनामा क्रिस गेल ने किया है। गेल के खाते में कुल 357 छक्के हैं और दूसरे नंबर पर नाम आता है एबी डिविलियर्स का, जिन्होंने कुल 239 छक्के ठोके हैं। ये दोनों खिलाड़ी इस बार आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। मौजूदा सीजन में रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच छक्के की जंग जारी है।

भारत की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के रोहित ने ठोके हैं, लेकिन इस रेस में धोनी और विराट भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कुल 231 छक्के लगाए हैं और दूसरे नंबर पर हैं चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान धोनी, जिनके खाते में कुल 222 छक्के हैं। रोहित और धोनी के बीच 9 छक्कों का फासला है, वहीं तीसरे नंबर पर आते हैं विराट कोहली, जिन्होंने कुल 212 छक्के लगाए हैं।

इसका मतलब विराट और धोनी के बीच 10 छक्कों का फासला है। इस सीजन में अभी तक ये तीनों ही बल्लेबाज अपने पूरे रंग में नजर नहीं आए हैं।

अब देखना होगा कि सीजन के अंत तक भारत की ओर से आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड किसके नाम रहता है। इन तीनों फ्रेंचाइजी टीमों की बात करें तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स प्वॉइंट्स टेबल में क्रम से 9वें और 10वें नंबर पर हैं। दोनों ही टीमें अपने-अपने पहले चार मैच गंवा चुकी हैं। मुंबई इंडियंस ने पांच बार खिताब जीता है, जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार बार। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्वॉइंट्स टेबल में चार मैचों में तीन जीत के साथ तीसरे पायदान पर है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments