Bihar News Live Updates: बिहार के सीवान में बीएमबी- 4 के जवान ने खुदकुशी कर ली। हादसा देख तीन जवान बीमार हो गए। इलाज के बाद उनकी हालत ठीक है। उधर, सासाराम में एक बहु ने सास की हत्या कर दी।
सीवान में डुमरांव के बीएमपी-4 में रविवार की सुबह एक जवान फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। सुबह के वक्त जवान का झूलता शव देखकर तीन जवानों की हालत बिगड़ गयी। तीनों का इलाज कराया गया। सभी खतरे से बाहर हैं।
पुलिस के अनुसार गया जिले के खैरही गांव निवासी चंद्रशेखर प्रजापति का पुत्र बीएमपी जवान 27 वर्षीय भोला प्रजापति का शव कैम्पस के बॉथरूम में झूलता मिला। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि जवान ने खुदकुशी की है। इसके पीछे कारण क्या है।परिवार के आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। इस मौत से बीएमपी कैम्पस में खलबली मची हुई हैं। यहां के अधिकारी भी कुछ कहने से बच रहे है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में जुट गयी है।
उधर, सासाराम में एक बहु ने अपनी सास की जान ले ली। घटना करगहर थाना के खुड़हुरिया गांव की है। शनिवार देर शाम भाइयों के बंटवारे को लेकर उत्पन्न विवाद में यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि बहु ने अपनी चचेरी सास को पत्थर से कुचलकर मार डाला। मृतका की पहचान राजवंश पांडे की पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है तथा आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
बेतिया में अनियंत्रित बाइक के पोल से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। घटना में एक अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना जिले के वाल्मिकीनगर थाना के चंपापुर गनौली सड़क की है। मृतक की पहचान हराइया कोट गांव निवासी शिवनाथ मुंडा के पुत्र के रूप में हुई है।
Sun, 26 Jun 2022 11:12 AM
बेतियाः आम के विवाद में झड़प, 8 घायल
बिहार के बेतिया में रविवार की सुबह ठकराहां थाना के भतहवा गांव के समीप बगीचे में आम को लेकर खूनी झड़प हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष के आठ लोग गंभीर रुप से गंभीर रुप से जख्मी हो गए है। आसपास के लोग बीच-बचाव कर घायलों को ठकराहां पीएचसी पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान दो की स्थिति नाजुक होते देखकर डा. धीरज कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। घायलों के परिजनों ने बताया कि आम को लेकर विवाद था। बात इतनी बढ़ गई कि हिंसक झड़प हो गई।
Sun, 26 Jun 2022 11:05 AM
बेगूसरायः मुंगेर सेतु पथ पर बाइक-ट्रक की टक्कर में एक की मौत, दो जख्मी
बेगूसराय में साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण सेतु मुंगेर पथ पर बेगूसराय-मुंगेर सिम पर रविवार की सुबह बाइक-ट्रक में सीधी टक्कर हो गयी। इसमें बाइक सवार युवक 22 वर्षीय संतोष कुमार की मौत हो गयी। उनके साथ जा रहे गंगा विष्णु का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक और नरेश महतो का 18 वर्षीय पुत्र राहुल जख्मी हो गए। मृतक आइसक्रीम बिक्रेता था। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।