Tuesday, May 21, 2024

भारतीय नौसेना के नए प्रमुख बने एडमिरल “Dinesh Kumar Tripathi” ,जाने उनकी उपलब्धियाँ

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

वाइस एडमिरल Dinesh Kumar Tripathi ने मंगलवार को नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया। आर हरि कुमार के सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद Dinesh Kumar Tripathi ने 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाला। 40 साल से ज्यादा के अपने करियर में Dinesh Kumar Tripathi ने कई बड़े और महत्वपूर्ण असाइनमेंट्स पर काम किया है। इससे पहले वे पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर-इन-चीफ रह चुके हैं। इससे पहले Dinesh Kumar Tripathi नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख थे। आइए जानते हैं नए नौसेना प्रमुख के बारे में-

कौन हैं वाइस एडमिरल ” Dinesh Kumar Tripathi”

वाइस एडमिरल Dinesh Kumar Tripathi का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था। Dinesh Kumar Tripathi सैनिक स्कूल रीवा के छात्र रहे हैं। 1 जुलाई, 1985 को वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रॉनिक वॉर एक्सपर्ट, सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में उन्होंने नौसेना के फ्रंटलाइन युद्धपोतों पर काम किया है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

कई महत्वपूर्ण पदों की संभाल चुके हैं कमान

नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। इसके अलावा, रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वहीं, वह भारतीय नौसेना अकादमी एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं।

कई मेडल से भी सम्मानित

सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल Dinesh Kumar Tripathi ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे