Wednesday, October 4, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalRedmiBook Pro 2022 Ryzen Edition ने की धमाकेदार एंट्री, दमदार फीचर के...

RedmiBook Pro 2022 Ryzen Edition ने की धमाकेदार एंट्री, दमदार फीचर के साथ मिलेगी जबर्दस्त बिल्ड क्वॉलिटी

रेडमी नया लैपटॉप- रेडमीबुक प्रो 2022 राइजन एडिशन लेकर आई है। ये दो स्क्रीन साइज में आते हैं। कंपनी इनमें दो प्रोसेसर- AMD Ryzen R5 6600H और Ryzen R7 6800H का ऑप्शन दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।

Xiaomi ने अपने लैपटॉप की रेंज को बढ़ाते हुए RedmiBook Pro 2022 Ryzen Edition को लॉन्च कर दिया है। इसमें कंपनी 6th जेनरेशन के Ryzen प्रोसेसर ऑफर कर रही है। नए रेडमीबुक प्रो 2022 दो स्क्रीन साइज में आते हैं और इनमें प्रोसेसर के अलावा 12th Generation Intel Core वाले स्पेसिफिकेशन्स ही दिए गए हैं। कंपनी ने इसे अभी चीन में लॉन्च किया है। 14 इंच स्क्रीन साइज वाले Ryzen 5 वेरिएंट की कीमत 4499 युआन (करीब 52,400 रुपये) है। 

वहीं, इसका Ryzen 7 वेरिएंट 5,099 युआन (करीब 59,400 रुपये) के प्राइस टैग के साथ आता है। इसी तरह इसके 15 इंच वाले वेरिएंट की कीमत क्रमश: 4699 युआन (54,700 रुपये) और 5,299 युआन (करीब 61,700 रुपये) है। 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
रेडमीबुक प्रो 2022 सीरीज में कंपनी 14 इंच का डिस्प्ले ऑफर कर रही है। यह डिस्प्ले 2.5K रेजॉलूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसी तरह कंपनी 15 इंच वाले वेरिएंट में 3.5K रेजॉलूशन के साथ 90Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर कर रही है। दोनों साइज के लैपटॉप सीरीज-6 एविएशन ऐल्युमिनियम मेटल बॉडी फिनिश के साथ आते हैं। कंपनी इनमें दो प्रोसेसर- AMD Ryzen R5 6600H और  Ryzen R7 6800H का ऑप्शन दे रही है। 

लैपटॉप का 15 इंच वाला वेरिएंट ऑप्शनल RTX 2050 GPU के साथ आता है। हालांकि, इसके लिए आपको थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी इन दोनों लैपटॉप में 16जीबी रैम और 512जीबी का स्टोरेज दे रही है। लैपटॉप हीट न हो इसके लिए इनमें ड्यूल फैन के साथ तीन हीटिंग पाइप दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इनमें थंडरबोल्ट 4, यूएसबी-C, यूएसबी-A और  HDMI 2.0 ऑफर कर रही है। 

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments