अगर आप गूगल पे (Google Pay) यूजर्स हैं तो इस डिजिटल पेमेंट ऐप में आपको कई खास फीचर्स देखने को मिलेंगे। दरअसल Google Pay ने ग्राहकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। जिसके तहत गूगल पे ऐप का अगले सप्ताह से एक अपडेट आ जाएगा। यूजर्स अब यह तय कर सकेंगे कि उनकी ट्रांजैक्शन एक्टिविटी पर उन्हें कितना कंट्रोल रखना है। गूगल पे ऐप का नया अपडेट करते ही सभी यूजर से पूछा जाएगा कि वे कंट्रोल को ऑन करना चाहते हैं या ऑफ।
अब ज्यादा सुरक्षित रहेंगे यूजर्स
Google Pay यूजर्स को सुरक्षित करने के लिए एक कदम के साथ कंपनी ने डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म पर ट्रांजेक्शन यानि लेन-देन डेटा का मैनेजमेंट करने के लिए अधिक ऑप्शन्स और कंट्रोल देने की घोषणा की है। इस अपडेट के आने से गूगल पे के ट्रांजैक्शन हिस्ट्री पर यूजर का पहले से ज्यादा कंट्रोल रहेगा।

गूगल पे ऐप के वाईस प्रेसिडेंट अम्बरीश केंगे का कहना है कि यूजर्स की प्राइवेसी हमारे लिये प्राथमिकता है। यदि आप गूगल पे पर कुछ भी करते हैं, तो वह गूगल पे पर ही रहता है यह आज की स्थिति है। अब हम जो कह रहे हैं, वह है कि हम गूगल पे पर भी आपकी गतिविधियों का प्रबंधन करने के लिये आपको नियंत्रण देने जा रहे हैं। यदि आप गूगल पे पर कुछ कर रहे हैं तो आपसे पूछा जायेगा कि आपके हिसाब से ऐप की सेवाओं को पर्सनलाइज करने के लिये इन्हें रिकॉर्ड किया जाना चाहिये या नहीं।
Google Pay ऐप अपडेट होने के बाद मिलेगी ये खास सर्विसेज
>> अब यूजर यह तय कर सकते हैं कि उन्हें ऑफर व रिवार्ड देने के लिये इस डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं।
>> यूजर अब अपने ट्रांजैक्शन एक्टिविटी को देखकर उन्हें हटा भी सकते हैं।
>> इस फीचर को यूजर के प्राइवेट डेटा का मिसयूज होने से बचाने के लिए लाया जा रहा है।
>> Google Pay के इस फीचर से यूजर अपने लास्ट 10 यूपीआई ट्रांजैक्शन को डिलीट या टोकननाइज्ड कर सकते है।
>> UPI के अलावा कंपनी यूजर को कॉन्टैक्टलैस कार्ड ट्रांजैक्शन करने की भी सुविधा देगी।
>> गूगल सिर्फ उन डेटा को ही स्टोर कर के रखेगा जो ट्रांजैक्शन के लिए जरूरी होगा।