Wednesday, February 5, 2025

हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर क्या होता है, जानिए इसके लक्षण और कारण

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

स्नेहा श्रीवास्तव

Hina Khan Breast Cancer: यह रिश्ता क्या कहलाता से फेम पाने वाली अदाकारा हिना खान(Hina Khan) ”ब्रेस्ट कैंसर” के तीसरे स्टेज पर है। 36 साल की है उम्र में उनको इत्तनी गंभीर बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इंस्टग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा की ” मैं सभी को आश्वासन देना चाहती हूँ की मैं बहुत जल्द इस बीमारी पर काबू पा लुंगी और मैं बहुत अच्छा कर भी रही हूँ।”

आखिर इत्तनी कम उम्र से ही क्यूँ महिलाओं में पायी जाती है ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी। एक रिपोर्ट के अनुसार, पुरषो से ज्यादा महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी होने की आशंका रहती है। महिलाओं में बाकि बिमारियों की तुलना में स्तन कैंसर अत्यधिक रूप में देखा जाता है। वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन ने एक रिसर्च किया जिसके अनुसार उस रिसर्च में यह बताया गया की महिलाओं में यह बीमारी सामान्य है। यह बीमारी तब शुरू होती है जब कोशिकाएं काबू से बाहर होने लगती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by (@realhinakhan)

लक्षण

1. बगल में गांठ जैसी समस्या और ब्रैस्ट में भी गांठ हो जाना।
2. स्तनों के साइज में परिवर्तन आना
2. त्वचा रूखी और गढ़े पढ़ जाना।
3. निप्पल से कुछ अजीब से पदार्थ जैसे खून या पानी डिस्चार्ज होना।
4. दोनों स्तनों में लगातार दर्द होना।

कारण

रिसर्च के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है की महिलाओं की बिगड़ती और गतिमान जीवनशैली और उनके ख़राब डाइट के कारन भी ऐसा होता है। इसके कई प्रमुख कारन हमे देखने को मिलते है।

1. ऐसा कहा जाता है की उम्र बढ़ने के साथ ही महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है और 50 साल से अधिक उम्र वाली औरतों को यह बीमारी होना सामान्य है।
2. देर से शादी करना और माँ बनने में अत्यधिक समय लगाना भी इसका एक महत्वूर्ण कारन है।
3. दिन पर दिन बढ़ता मोटापा भी हमे इस बीमारी के और करीब ले जाता है।
4. शराब और ध्रूमपान के सेवन से भी स्तन कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है।
5. जिन औरतोँ को कभी बच्चा नहीं होता उनको यह बीमारी होने अत्यधिक संभावना होती है।

जाँच का सही समय

WhatsApp Image 2024 06 29 at 2.23.42 PM

अमेरिकन कांग्रेस ऑफ़ ऑब्स्टेट्रीसियंस एंड गायनेकोलॉजिस्ट्स (ACOG) ने एक रिसर्च किया और उसमे उन्होंने बताया की महिलाओं को हर एक से तीन साल में स्तन की जांच करवानी चहिये और 40 से 50 साल की महिलाओं को जबकि हर साल इसकी जाँच करवानी चहिये। स्तन कैंसर एक बहुत है ज़्यादा गंभीर बीमारी है। लेकिन सही समय पर इसका इलाज करवा कर इसको नियंत्रित कर सकते है।

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे
Verified by MonsterInsights