Wednesday, October 4, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCityDELHIसैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के माता का धनबाद में स्वर्गवास। ...

सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के माता का धनबाद में स्वर्गवास। सांत्वना देने जुट रहे है प्रदेश व देश भर के कार्यकर्तागण।

सामाजिक संस्था सैलूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेता राजेश झा के माता जी का निधन 21 जनवरी को धनबाद में हो गया जिनका अंतिम संस्कार झारखंड के धनबाद में ही किया गया।

92 वर्ष की आयु में 21 जनवरी को धनबाद में उन्होंने अंतिम सास लिया। अपने पीछे 4 बेटे और दो बेटियों का एक लंबा परिवार छोड़ गई है। बेटे सुजीत झा के घर धनबाद में श्रद्धांजलि और सांत्वना देने धनबाद विधायक राज सिन्हा, सांसद पुत्र प्र. सिंह कांग्रेस वरिष्ठ नेता एके झा , रंजन चौधरी, भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए। बेटी कल्पना झा ,दामाद दिलीप एवं हरीश झा अन्य उपस्थित होने वालों में चंदा, परख झा , रीना, अपर्णा, पायल, ममता, नीरज, मोनू, सोनी बाबा, मनीष, अशोक चौधरी, गौतम बैनर्जी, अशोक झा , राजू झा ,उत्पल, संजय सिंह, नवीन सिंह, स्वाति, सम्यक, अदिति, गरिमा, पूनम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

कीर्ति ने बताया कि जमशेदपुर में और उत्तर प्रदेश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया, जबकि सैल्यूट तिरंगा के देश विदेश से सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा को सांत्वना संदेश भेजे।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments