Saturday, February 15, 2025

Australia के समुद्र तट पर फंसी सैकड़ों व्हेल, बचाव अभियान किया शुरू

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

पश्चिमी Australia तट के किनारे दर्जनों व्हेल फंसी हैं और वन्यजीव अधिकारी मौके पर पहुचकर उन्हें बचाने के प्रयास में जुटे हैं। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिमी Australia के पार्क एवं वन्यजीव सेवा ने एक बयान में बताया कि लंबे फिन वाली 50 से 100 व्हेल मछलियां डन्सबर्ग के निकट टोबी इनलेट पर फंसी हुई हैं।

बयान के मुताबिक, डिपार्टमेंट ऑफ बायोडायवर्सिटी, कंजरवेशन एंड एट्रैक्शन और पर्थ चिड़ियाघर के कर्मियों को इन व्हेल के बचाव के लिए तैनात किया गया है। डन्सबर्ग दक्षिणी पर्थ से 285 किलोमीटर दूर एक तटीय शहर है।

अधिकारियों ने लोगों से बचाने का प्रयास नहीं करने का किया आग्रह

बयान के मुताबिक, ”हम जानते हैं कि लोग मदद करना चाहते हैं लेकिन हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वह डीबीसीए कर्मियों के दिशानिर्देशों के बिना जानवरों को बचाने की कोशिश न करें क्योंकि इससे उन्हें चोट आ सकती है और जानवरों को परेशानी हो सकती है, जिस कारण पूरा बचाव अभियान प्रभावित हो सकता है।”

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे
Verified by MonsterInsights