Monday, March 27, 2023
spot_imgspot_img
HomeWorldतुर्किये-सीरिया में करीब 21 हजार मौतें

तुर्किये-सीरिया में करीब 21 हजार मौतें

spot_imgspot_img

तुर्किये और सीरिया में भूकंप से हालात बदतर होते जा रहे हैं। अब तक 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। घायलों की संख्या 64 हजार के करीब हो गई है। तुर्किये में 14,351 लोगों की जान जा चुकी है और 35 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। वहीं, सीरिया में 3,162 लोग मारे गए और 4 हजार से ज्यादा जख्मी हैं। सीरिया में मारे गए लोगों को दफनाने के लिए सामूहिक कब्रें बनाई जा रही हैं

भूकंप के चलते तुर्किये अंटाक्या, सनलिउरफा और सीरिया का अलेप्पो शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं। इन पानी और बिजली की सप्लाई भी बंद है। लोग शेल्टर होम्स में रहने को मजबूर हैं। यहां खाने की चीजें नहीं मिल पा रही हैं। लोगों का कहना है कि मदद मिल रही है लेकिन वह बहुत कम है। एपिसेंटर वाले गाजियांटेप शहर के लोगों का कहना है कि तबाही के 12 घंटे बाद भी उन तक मदद नहीं पहुंची थी। हालांकि, 95 से ज्यादा देशों ने मदद भेजी है।

NDRF टीम ने 6 साल की बच्ची को रेस्क्यू किया
इसी बीच भारतीय की रेस्क्यू टीम ने तुर्किये के नूरदागी शहर में एक 6 साल की बच्ची को रेस्क्यू किया है। होम मिनिस्ट्री के स्पोक्सपर्सन ने ट्वीट कर लिखा- ऑपरेशन दोस्त के तहत तुर्किये पहुंची नेशनल डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स (NDRF) ने एक बच्ची को रेस्क्यू किया है।

आज के बड़े अपडेट्स

सैटेलाइट इमेज में दिखे तुर्किये के स्टेडियम में बने शेल्टर
अमेरिकी कंपनी मैक्सार टेक्नोलॉजी ने कुछ सैटेलाइट तस्वीरें जारी की है। यह इमेज कहारनमास की है। इसमें तबाही देखी जा सकती है।।

सीरिया के इदलिब, मारिया जैसे इलाकों में लोगों तक मदद नहीं पहुंची
सीरियन अरब रेड क्रीसेंट जैसे संगठन कह रहे हैं कि असद सरकार पर से प्रतिबंध हटा लिए जाएं ताकि लोगों तक राहत पहुंचे। लेकिन फ्रैंकफर्ट स्थित मानवाधिकार संगठन मेडिको इंटरनेशनल की अनेता स्टारोस्टा ने कहा, ऐसा करना गलत होगा। सरकार के नियंत्रण वाले अलेप्पो में ही लोगों को मदद मिलना मुश्किल हो रही है।

विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इदलिब, मारिया जैसे इलाकों में लोगों तक मदद नहीं पहुंची। स्थानीय प्रशासन नाम की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में इलाज और दवाएं नहीं है। बचाव मुश्किल से चल रहा है। वहां रह रहे लोग वैश्विक मदद के इंतजार में बैठे हैं, पर मदद पहुंची नहीं।

  • तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को सुबह 3 बड़े भूकंप आए थे। तुर्किये के वक्त के मुताबिक, पहला भूकंप सुबह करीब चार बजे (7.8), दूसरा करीब 10 बजे (7.6) और तीसरा दोपहर 3 बजे (6.0) आया।
  • इसके अलावा 243 आफ्टर शॉक्स भी दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 4 से 5 रही। तुर्किये में 7 फरवरी सुबह 8.53 पर फिर भूकंप आया। इसके बाद दोपहर 12.41 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया।

दुनिया में हर साल 20 हजार भूकंप आते हैं
हर साल दुनिया में कई भूकंप आते हैं, लेकिन इनकी तीव्रता कम होती है। नेशनल अर्थक्वेक इन्फॉर्मेशन सेंटर हर साल करीब 20 हजार भूकंप रिकॉर्ड करता है। इसमें से 100 भूकंप ऐसे होते हैं जिनसे नुकसान ज्यादा होता है। यह कुछ सेकेंड तक रहता है। अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला भूकंप 2004 में हिंद महासागर में आया था। यह भूकंप 10 मिनट तक रहा था।

तुर्किये-सीरिया में आए भूकंप से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

1. त्रासदी की दर्दनाक कहानियां: मलबे में दबे प्यासे बच्चे को ढक्कन से पानी पिलाया, बेटी मर गई पर पिता ने हाथ नहीं छोड़ा

तुर्किये और सीरिया में आई आपदा के बीच सोशल मीडिया पर कई दर्दनाक कहानियां वायरल हो रही हैं। हम ऐसी ही 12 कहानियां आप तक पहुंचा रहे हैं।

तुर्किये और सीरिया में भूकंप से अब तक 5000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तुर्किये के अधिकारी युनुस सेजर ने बताया कि भूकंप के तीन झटकों के बाद 243 आफ्टरशॉक भी आए थे

तुर्किये इस वक्त आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश की करेंसी लीरा लगातार कमजोर हो रही है और महंगाई दर 57% के करीब है। कॉस्ट ऑफ लिविंग के बढ़ने से जनता परेशान है। वहीं तुर्किये और सीरिया में सोमवार सुबह आए 7.7 तीव्रता के भूकंप ने परेशानी को और ज्यादा बढ़ा दिया है। इस भूकंप से अब तक 4000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

spot_imgspot_img
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments