Jahangirpuri Violence LIVE: जहांगीरपुरी में हिंसा वाली जगह पर चले बुलडोजर, रोते नजर आए लोग

0
197

दिल्ली पुलिस ने यहां जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों पर सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया है। उधर भाजपा और आम आदमी पार्टी ने एक दूसरे पर हिंसा के ‘मुख्य साजिशकर्ता’ से तार जुड़े होने का आरोप लगाया है। जहांगीरपुरी में शनिवार को शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हुई थी जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय निवासी घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार, झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी हुई और कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया।

वहीं, अब निगम की ओर से इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की ओर से मंगलवार को उत्तरी निगम आयुक्त और महापौर को पत्र लिखकर जहांगीरपुरी इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ यूपी सरकार की तर्ज पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की अपील की।

 Wed, 20 Apr 2022 10:47 AM

जोन के उपायुक्त के नेतृत्व में हटाया जा रहा है अतिक्रमण

अधिकारियों का कहना है कि निगम की टीम में करीब  50 से अधिक कर्मी हैं शामिल। निगम का कहना है कि अवैध निर्माण की सूची बनाई जा रही है.

 Wed, 20 Apr 2022 10:37 AM

जहांगीरपुरी में गरजे बुलडोजर, रोते नजर आए लोग

जहांगीरपुरी में हिंसा वाली जगह पर अवैध संपत्तियों और अतिक्रमण पर MCD ने कार्रवाई की. जिनकी संपत्तियों पर कार्रवाई हुई, वे लोग रोते नजर आए. लोगों ने MCD की कार्रवाई का विरोध भी किया. 

Wed, 20 Apr 2022 10:42 AM

जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here