Wednesday, October 4, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStateBIHARमधुबनी में 13 लाख के नकली नोट बरामद:गुप्त सूचना पर पुलिस ने...

मधुबनी में 13 लाख के नकली नोट बरामद:गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी, नोट छापने का सामान जब्त

मधुबनी पुलिस ने बुधवार को 13 लाख 100 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। साथ ही एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। मामला जिले के भैरवस्थान थाना का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भैरवस्थान में नकली नोट बनाए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने छापामारी के लिए टीम गठित की। छापामारी में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर नकली नोट और नोट छापने की सामग्री जब्त की गई।

भारी मात्रा में नकली नोट बरामद
गुप्त सूचना पर कार्रवाई के लिए आशीष आनंद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झंझारपुर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान छापामारी टीम का गठन हुआ। जब टीम मिली सूचना के स्थान पर पहुंची तो वहां से एक व्यक्ति को पकड़ा गया। उसकी तलाशी में उसके पास से 2000, 500, 200 और 100 के नकली नोट जब्त किए गए। इनकी कुल कीमत 13 लाख 100 रुपए है। गिरफ्तार व्यक्ति लौकही थाना निवासी ध्रुव कामत का पुत्र प्रेम कुमार कामत है।

नोट छापने की सामग्री भी मिली
उससे पूछताछ करने के बाद अन्य अभियुक्तों के घर भी छापामारी की गई। जहां से प्रिंटर और नोट को रंगने के लिए ब्लू , मेजेंटा, पीला, और काला कलर जब्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के दौरान नकली नोट के बारे में बताया कि गिरोह नेपाल से संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि नकली नोट तस्करों को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छापेमारी टीम में ये पदाधिकारी थे शामिल
पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि- आशीष नंदन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झंझारपुर, झंझारपुर के इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष महफुज आलम, झंझारपुर अंचल पुलिस निरीक्षक ललन चौधरी, पुलिस अवर निरीक्षक रूपक कुमार अम्बूज, थानाध्यक्ष भैरवस्थाना और पुलिस अवर निरीक्षक अरविन्द कुमार, झंझारपुर थाना विशेष टीम में शामिल थे।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments