पंजाब ,हरियाणा राजस्थान और महाराष्ट्र के लारेंस गैंग से जुड़े 8 शूटर्स की पहचान : मुसेवाला हत्या कांड

0
245

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने 8 शार्प शूटर्स की पहचान कर ली है। ये पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। सभी शार्प शूटर्स गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के हैं। पंजाब पुलिस को शक है कि इन्हीं ने 29 मई को मानसा में पंजाबी सिंगर की गोली मारकर हत्या की थी।

इनकी पहचान होने के बाद अब इन 4 राज्यों की पुलिस इनके पीछे लग गई है। इनके अलावा, इन कातिलों को हथियार और गाड़ियां देने वाले, हत्या से पहले रुकने के लिए इन्हें ठिकाना उपलब्ध कराने वाले पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उन लोगों की भी तलाश की जा रही है, जिन्होंने रेकी में मदद की थी।

मूसेवाला हत्याकांड में यह शार्प शूटर्स शामिल
मूसेवाला हत्याकांड में जगरूप सिंह रूपा, प्रियवर्त फौजी, ​​​​​​​मनप्रीत भोलू, ​​​​​​​मनप्रीत मन्नू, संतोष जाधव, सुभाष बनौंदा, सौरव महाकाल, ​​​​​​​हरकमल सिंह रानू शामिल हैं। इनमें हरकमल, रूपा और मनप्रीत पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक मूसेवाला की हत्या से 3 दिन पहले यह सब कोटकपूरा हाइवे पर इकट्‌ठा हुए थे। इसके बाद यह कहां रुके, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। इसके पीछे 2 लोगों की भूमिका सामने आ रही है।

फैन बनकर की गई थी मूसेवाला की रेकी, आरोपी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस ने मानसा से केकड़ा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। केकड़ा फैन बनकर मूसेवाला के घर गया था। उसने चाय भी पी। इसके बाद सेल्फी भी ली। माना जा रहा है कि केकड़ा ने ही मूसेवाला की रेकी की। उसी ने हत्यारों को बताया कि मूसेवाला थार जीप में जा रहा है। मूसेवाला न तो गनमैन ले गए और न ही बुलेट प्रूफ फॉर्च्यूनर लेकर गए हैं। जिसके बाद थोड़ी दूरी पर पहुंचते ही मूसेवाला की हत्या कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here