Wednesday, October 4, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeStateBIHARमोतिहारी में राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

मोतिहारी में राम जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी

इस कनकनती ठंड में जहा लोग एक ओर घर में दुबके है। वही दूसरी ओर चोर भगवान की मूर्ति पर हाथ साफ कर रहे है। ताजा मामला मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के उत्तरी मनसिघा पंचायत के खोड़ा गांव से आया है। जहा बीती रात अज्ञात चोरों ने राम जानकी मंदिर में चोरी कर सीता और लक्ष्मण जी का अष्ट धातु का मूर्ति चुरा ले गया हैं।

घटना की जानकारी तब मिली जब मंदिर का पुजारी सुबह उठ कर पूजा करने के लिए मंदिर का साफ सफाई करने गया, देखा की माता सीता और लक्ष्मण का मूर्ति गायब है, केवल राम जी अकेले है। इसकी सूचना गांव वालो को दिया, जिसके बाद वहा पंचायत के मुखिया सहित अन्य लोगो की भारी भीर जमा हो गई, और घटना की जानकारी सुगौली पुलिस को दिया।

पुराना मंदिर में राम जानकी और लक्ष्मण का मूर्ति था स्थापित

राम जानकी मंदिर काफी पुराना हैं। मंदिर को फिर से नया तरीका से बनाया जा रहा हैं। मंदिर में राम जानकी और लक्ष्मण का अष्ट धातु का एक एक फिट का मूर्ति लगा था, जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है।

1958 मंदिर का हुआ था निर्माण

खोड़ा गांव में वर्ष 1958 में मंदिर का निर्माण हुआ था।जिसमें भगवान श्रीराम,माता सीता और लक्ष्मण अष्ट धातु का मूर्ति स्थापित की गई थी।मंदिर का ढ़ांचा जर्जर हो जाने के कारण उसका पुर्ननिर्माण किया जा रहा है। मंदिर का गर्भगृह तैयार हो गया है।जिसमें मूर्तियां स्थापित की गई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

जैसे ही घटना की जानकारी सुगौली थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा को मिली वैसे ही घटना स्थल पर पहुंच कर चोरी की घटना का जांच शुरू कर दिया, इस दौरान लक्ष्मण जी का मुकुट गिरा हुआ मिला। जिसे बरामद कर लिया गया है। चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना कर छापेमारी की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments