उत्तराखंड और गोवा में भाजपा ने छुआ बहुमत का आंकड़ा

0
218

उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। यूपी में बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। सपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है, जबकि पंजाब में कभी कांग्रेस तो कभी आप को बढ़त मिल रही है। वहीं हॉट सीट की बात करें तो फाजिलनगर सीट से स्वामी प्रसाद मौर्य और जहूराबाद से ओपी राजभर पीछे चल रहे हैं। वहीं गोरखपुर से सीएम योगी आदित्यनाथ और सिराथू से केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं।

लाइव हिंदुस्तान पर आपको रुझान और  परिणाम (Assembly Election Results) से संबंधित सभी लैटेस्ट अपडेट्स मिलते रहेंगे। शुरुआती रुझान में यूपी और उत्तराखंड में भाजपा आगे है। उत्तर प्रदेश की 403, पंजाब की 117, उत्तराखंड की 70, गोवा की 40 और मणिपुर की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए थे। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान कराए गए।

पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में एक चरण में तो वहीं मणिपुर दो चरणों में मतदान संपन्न हुए। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां करीब 50 हॉट सीटें हैं। इसमें योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य समेत कई मंत्री शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्य टक्कर भाजपा और सपा के बीच बताई जा रही है। वहीं पंजाब की बात करें तो यहां का मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। इस बार आम आदमी पार्टी भी पंजाब में मजबूती से चुनाव लड़ी है। उत्तराखंड और गोवा में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर बताई जा रही है।

किसान आंदोलन नहीं था कोई फैक्टर?


पश्चिमी उत्तर प्रदेश में  भाजपा को 42 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। लखीमपुर और हाथरस में सभी सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा बड़ी जीत की ओर है। उसे सिर्फ 8 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।

टूटेगा नोएडा का मिथक

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक मिथक हमेशा से चर्चा में रहा है कि जो भी मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल के दौरान नोएडा जाता है, उसकी कुर्सी अगले चुनाव में चली जाती है। नोएडा से जुड़े इस अंधविश्वास का खौफ नेताओं में इतना अधिक रहा है कि अखिलेश यादव बतौर मुख्यमंत्री एक बार भी नोएडा नहीं आए। उनसे पहले मुलायम सिंह यादव, एनडी तिवारी, कल्याण सिंह, और राजनाथ सिंह जैसे नेताओं ने भी नोएडा से दूरी बनाए रखी। 2007 से 2012 के बीच मायावती ने इस मिथक को तोड़ने की और दो बार नोएडा गईं। लेकिन 2012 में उनकी सरकार गिर जाने के बाद नोएडा का ये मिथक फिर चर्चा में आ गया। वहीं दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ अपने कार्यकाल के दौरान कई बार नोएडा गए। ऐसे में अब ये मिथक भी टूटता दिख रहा है।  

Uttarakhand हरीश रावत पीछे, धामी आगे

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी आगे हो गए हैं। व हीं पूर्व मुख्मयमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।

आम आदमी पार्टी 88 सीटों पर आगे

पंजाब में आम आदमी पार्टी 88 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 15 सीटों पर ही आगे है। अकाली दल 9 और भाजपा चार सीटों पर आगे चल रही  है। 

UP Poll Result: मेरठ में किस सीट पर कौन आगे

कैराना विधानसभा… राउंड 04
मृगांका सिंह, भाजपा  17510
नाहिद हसन, रालोद 16413
बढ़त 1097 भाजपा आगे

थानाभवन विधानसभा… राउंड 04
सुरेश राणा, भजपा  13641
अशरफ अली, रालोद 15990
बढ़त 2349

शामली विधानसभा… राउंड 04
तेजेन्द्र निर्वाल, भजपा -17320
प्रसन्न चौधरी, रालोद 18693
बढ़त, 1373
Thu,

UP Poll Result: मेरठ में किस सीट पर कौन आगे

कैराना विधानसभा… राउंड 04
मृगांका सिंह, भाजपा  17510
नाहिद हसन, रालोद 16413
बढ़त 1097 भाजपा आगे

थानाभवन विधानसभा… राउंड 04
सुरेश राणा, भजपा  13641
अशरफ अली, रालोद 15990
बढ़त 2349

शामली विधानसभा… राउंड 04
तेजेन्द्र निर्वाल, भजपा -17320
प्रसन्न चौधरी, रालोद 18693
बढ़त, 1373
Thu,

उत्तराखंड में कौन आगे कौन पीछे


गोवा के पेरनेम से कांग्रेस प्रत्याशी आगे, बिचोलिम से मेघश्याम कांग्रेस के आगे। उत्तराखंड मे नरेंद्र नगर से कांग्रेस प्रत्याशी आगे, धनोल्टी से भाजपा के प्रीतम सिंह, विकास नगर से भाजपा के मुन्ना चौहान, धरमपुर से भाजपा के विनोद चमोली, रायपुर से भाजपा के उमेश शर्मा आगे चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here