Wednesday, October 4, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeElectionLIVE UPDATES

LIVE UPDATES

Rajya Sabha Chunav LIVE: महाराष्ट्र: 1.5 घंटे में पूरा हुआ 50% मतदान, 143 विधायकों ने डाले वोट

राज्यसभा चुनाव के लिए 57 सीटों पर चुनाव का ऐलान हुआ था, लेकिन UP, TN, बिहार, आंध्र प्रदेश, MP, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड तथा UK में पहले ही 41 उम्मीदवारों को को निर्विरोध चुना गया।

Rajya Sabha Election Updates: हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र की 16 राज्यसभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। एक तरफ महाराष्ट्र और कर्नाटक में ज्यादा सस्पेंस नहीं है तो वहीं हरियाणा और राजस्थान में मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि चुनाव के नतीजे देर शाम तक जारी हो सकते हैं। चारों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस समेत कई बड़े सियासी दल दम भर रहे हैं। वहीं, मतदान प्रक्रिया को लेकर भी सियासी दलों से लेकर चुनाव आयोग तक खासे सतर्क हैं। हालांकि, राज्यसभा चुनाव के लिए 57 सीटों पर चुनाव का ऐलान हुआ था, लेकिन उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, तेलंगाना, झारखंड तथा उत्तराखंड में पहले ही 41 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुना गया।

राज्यसभा चुनाव की पल-पल की बड़ी अपडेट्स के लिए बने रहिए लाइव हिंदुस्तान के साथ…

Fri, 10 Jun 2022 11:13 AM

हरियाणा: सीएम हुड्डा के आवास पर पहुंचे हरियाणा कांग्रेस के विधायक

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस खासी सतर्क नजर आ रही है। खबर है कि विधायक राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर पहुंच गए हैं। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भरोसा जताया है कि कुलदीप बिश्नोई ने कांग्रेस को वोट दिया है।

Fri, 10 Jun 2022 10:57 AM

कर्नाटक: क्या कांग्रेस से सहयोग मांग रही भाजपा?

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी शुक्रवार को दावा किया, ‘सीटी रवि भाजपा महासचिव हैं, तो वह कैसे कांग्रेस के दफ्तर में पहुंच गए?… यह दिखाता है कि सीटी रवि भाजपा उम्मीदवार की जीत के लिए सिद्दारमैया से उनका सहयोग मांगने गए थे।’

Fri, 10 Jun 2022 10:54 AM

महाराष्ट्र: 50 फीसदी मतदान हुआ

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा कि महाराष्ट्र में शुरुआती 1.5 घंटों में 50 फीसदी मतदान पूरा हो गया है। इस दौरान 143 विधायकों ने वोट डाले। इनमें भाजपा के 60 और कांग्रेस के 20 विधायक शामिल हैं।

Fri, 10 Jun 2022 10:42 AM

महाराष्ट्र: दो दशक बाद राज्यसभा चुनाव में लौटा सियासी रोमांच

महाराष्ट्र में राज्यसभा की छह सीटों के लिए शुक्रवार सुबह विधान भवन में मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई और यह शाम चार बजे तक चलेगी। परिणाम शाम को घोषित किए जाएंगे। राज्य से, राज्यसभा की छह सीटों के लिए कुल सात उम्मीदवार हैं। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे और पूर्व सांसद धनंजय महादिक को प्रत्याशी बनाया है। शिवसेना ने संजय राउत और संजय पवार को मौका दिया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से प्रफुल्ल पटेल चुनावी मैदान में हैं और कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

इस चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से छठी सीट के लिए भाजपा के महादिक और शिवसेना के पवार के बीच है। ऐसा दो दशक बाद हो रहा है जब महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनाव के लिए ‘मुकाबला’ देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments