लालू-राबड़ी परिवार में नया मेहमान आने वाला है। लालू यादव दादा और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पापा बनने वाले हैं। उनकी पत्नी राजश्री डॉक्टर की देखरेख में दिल्ली में हैं। तेजस्वी यादव भी दिल्ली गए हुए हैं।हालांकि इस बात की अभी तक परिवार की ओर से पुष्टि नहीं है
दिसंबर 2021 में तेजस्वी और राजश्री की शादी हुई थी। यह शादी दिल्ली में अचानक की गई थी। दोनों एक-दूसरे को पहले से अच्छी तरह जानते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजश्री का दिल्ली के डॉक्टर के यहां चेकअप चल रहा है। फरवरी या मार्च में तेजस्वी और राजश्री माता-पिता बनेंगे

नया साल लालू परिवार के लिए खुशियों वाला
लालू परिवार में 2023 में कई खुशियां एक साथ आ रही हैं। लालू प्रसाद दो-तीन महीने में स्वस्थ होकर भारत आ सकते हैं। राबड़ी देवी भी अभी सिंगापुर में ही हैं। पिछले साल अगस्त में ही नीतीश ने बीजेपी से अलग होकर राजद के साथ सरकार बनाई थी, जिसमें तेजस्वी उपमुख्यमंत्री बने थे। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी कई बार कह दिया है कि आगे तेजस्वी को ही देखना है। यानी तेजस्वी मुख्यमंत्री की कुर्सी की तरफ बढ़ रहे हैं।