भारत रत्न लता मंगेशकर को अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

0
182

GBN24-संतोश कामत
निर्मली,

भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर संगीत प्रेमियों में शोक की लहर छा गई। देश भर में लोगों द्वारा लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई।निर्मली कोर्ट से जुड़े अधिवक्ताओं ने भारत रत्न लता मंगेशकर की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को साहस देने हेतु ईश्वर से कामना करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर पूर्व संघ के अध्यक्ष सूर्यनारायण कामत कहा कि उनके निधन से न सिर्फ संगीत दुनिया को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि समूचे देश को उनकी कमी खलेगी।


संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता रामलखन यादव ने कहा कि देश में महान गायिका है आगे भी गायिका  होंगी मगर स्वर कोकिला लता जी के विभिन्न भाषाओं में गाये गए करीब 30हजार गाने एक रिकॉर्ड है। सर्वविदित है कि लता मंगेशकर का नाम 1974 में गिनीज बुक में भी आया उसे भारत रत्न भी दिया गया है।।

राष्ट्र उनके निधन पर 2 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है जो एक गौरव की बात है। लता जी की आवाज हमें हर पल, हर क्षण याद आती रहेगी। मौके पर अधिवक्ता नरेंद्र महासेठ सूर्यनारायण कामत वीरेंद्र कुमार विमल 1 रामविलास राय गिरधारी प्रसाद साहू गुलाब चंद्र यादव भोला प्रसाद यादव अर्जुन कुमार मंडल वीरेंद्र कुमार विमल 2 विजय कुमार साहू प्रदीप कुमार भारती मुकेश नाहर आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here