Sunday, January 19, 2025

Paytm में हो सकती है 5,000-6,300 कर्मचारियों की छंटनी, जाने क्या है वजह

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

आपको बतादें कि टेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस, जिसे लोग एक Paytm ब्रांड के नाम से जानते हैं, उसके बारे में यह कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में वह लगभग 5,000-6,300 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। दरअसल, ऐसा कहा जा रहा है कि यह कंपनी कर्मचारियों की लागत को कम करने की योजना बना रही है। और कि Paytm को इस वित्त वर्ष में अपने कर्मचारियों की संख्या में 15-20% की कटौती करनी पड़ सकती है।

py

बता दें कि फाइनेंशियल एक्सप्रेस से सामने आयी एक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त साल 2023 में कंपनी के पास औसतन 32,798 कर्मचारी थे, जिनमें से 29,503 सक्रिय थे। प्रति कर्मचारी औसत लागत 7.87 लाख रुपये थी। वहीं वित्त वर्ष 2024 में कुल लागत 34% बढ़कर 3,124 करोड़ रुपये हो गई है, और प्रति कर्मचारी औसत लागत 10.6 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह प्रक्रिया पहले से चल रही है 

रिपोर्ट के अनुसार, जो Paytm कर्मचारियों की संख्या घटाने की प्रक्रिया है वो पहले से ही जारी है। आपको बतादें कि दिसंबर में, विभिन्न विभागों से कंपनी ने 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया था। और कर्मचारियों की संख्या का खुलासा वित्त साल 2024 में किया गया है। अपने निवेशक प्रस्तुति में कंपनी ने यह बताया था कि हाल के वर्षों में मर्चेंट बिक्री, टेक्नोलॉजी, और वित्तीय सेवाओं में निवेश की वजह से हमारी कर्मचारी लागत में वृद्धि हुई है।

कंपनी का वित्तीय रिजल्ट हुआ प्रभावित

आपको बतादें कि Paytm की जो समस्याएं है, वह 31 जनवरी को शुरू हुईं जब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर कई प्रतिबंध लगाए। इनमें अतिरिक्त जमा और टॉप-अप स्वीकार करने के लिए और ग्राहक खातों में क्रेडिट लेनदेन करने पर रोक शामिल थी। लेकिन इन कंपनी की चौथी तिमाही के नतीजों पर प्रतिबंधों का प्रभाव गहरा पड़ा।और ऐसे में, Paytm को काफी बड़ी चुनौतियों का सामना करना पद गया। अब इन प्रतिबंधों से उबरने और अपने परिचालन को स्थिर करने के लिए कंपनी पूरी तैयारी में लग चुकी है।

जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की लागत को Paytm की रणनीति में कम करना और संसाधनों का ज्यादा कुशलता से उपयोग करना मौजूद है। वहीं इसके साथ ही, तकनीकी निवेश और सेवाओं में सुधार पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है कंपनी, जिससे ऐसी समस्याओं का भविष्य में कंपनी को सामना न करना पड़े।

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे
Verified by MonsterInsights