पंजाब: CM बनने से पहले भगवंत मान का पहला फरमान, पूर्व सांसदों और चन्नी के मंत्रियों को लेकर यह आदेश जारी…

0
225

16 मार्च को भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ‘बॉस’ बनने से पहले भगवंत मान ने अपना पहला फरमान जारी कर दिया है। भगवंत मान ने वीवीआईपी की सुरक्षा पर कैंची चला दी है। इसके साथ ही उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के मंत्रियों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। 

शनिवार को भगवंत मान की तरफ से जो आदेश जारी किये गये हैं उसके मुताबिक कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं की सुरक्षा वापस लेने का ऑर्डर दिया गया है। हालांकि, पहले से केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के आदेश पर बादल परिवार, कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी को मिली सुरक्षा को वापस नहीं लिया जाएगा। 

राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद भगवंत मान के निर्देश पर एडीजीपी ने सभी पुलिस प्रमुखों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि राज्य के सभी पूर्व मंत्रियों और पूर्व विधायकों की सुरक्षा वापस ली जाए। इसके अलावा अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के पूर्व अध्यक्षों की सुरक्षा वापस लेने का फरमान भी जारी किया गया है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पुलिस विभाग ने जो आदेश जारी किये हैं उसके मुताबिक 13 पूर्व मंत्रियों, एक पूर्व स्पीकर, एक पूर्व डिप्टी स्पीकर सहित कुल 122 लोगों की सुरक्षा वापस ली गई है। इनमें राज्य के कई पूर्व मंत्री भी हैं। 

कहा जा रहा है कि करीब 400 से ज्यादा अलग-अलग बटालियनों व कमांडो फोर्सेस के कर्मचारी इन वीआइपीज की सुरक्षा में लगे हुए थे। अब इन सभी की सुरक्षा तत्काल प्रभाव से वापस लेने का आदेश जारी किए गए हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here