Sunday, May 19, 2024

Ram Gopal Yadav का विवादित बयान, राम मंदिर को बताया बेकार

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

लोकसभा चुनाव को लेकर आज तीसरे चरण का मतदान जारी है। जिसमे उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर भी वोटिंग हो रही है। मतदान के बीच सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। लेकिन इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव (Ram Gopal Yadav) ने सीधे राम मंदिर (Ram Mandir) पर ही उंगली उठा दी है। उन्होंने सीधे सीधे मंदिर को बेकार बता दिया है।

दरअसल वो पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने अयोध्या में दर्शन के लिए जाने के बारे में बात करते हुए कहा, राम मंदिर का नक्शा और वास्तु ठीक नहीं है। मंदिर ऐसे नहीं बनता। वो मंदिर बेकार है।

उन्होंने आगे कहा कि, पुराने मंदिर को देख लीजिए, कैसे बने हैं, दक्षिण से लेकर उत्तर तक। नक्शा ठीक से नहीं बना है। मंदिर को वास्तु के लिहाज से ठीक नहीं बनाया गया।

CM Yogi ने SPA को घेरा

रामगोपाल यादव के इस बयान पर अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पलटवार किया है। CM ने कहा, “समाजवादी पार्टी आस्था का सम्मान नहीं करती। ये राम के अस्तित्व को नकारने वाले लोग हैं।”

बीजेपी के प्रवक्ता आनंद दुबे (Anand Dubey) ने भी पलटवार किया है उन्होंने कहा कि, राम मंदिर को लेकर SPA की सोच बहुत घटिया है। इन लोगों ने पहले रामभक्तों पर गोलियां चलाई थीं। इन लोगों ने हर प्रयास किया था कि मंदिर न बन सके। आज जब मंदिर बन गया है, हर दिन लाखों भक्त दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो सपा नेता ऐसे बयान देकर अपनी विकृत मानसिकता को दर्शा रहे हैं। वास्तु मंदिर का नहीं, SPA के नेताओं का खराब हो चुका है।

पुजारी राजू दास जी ने रामगोपाल यादव का बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

राजनीति से हटकर अब हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास जी का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि, रामगोपाल यादव का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। हम उनके बयान की निंदा करते हैं। SPA शुरू से राम द्रोही रही है। पहले रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं। इनके लिए हर सनातन संस्कृति बेकार है, जहां से हिंदू जुड़ा है। वो एक मजहब की बात करते हैं, तो सनातन का विरोध करेंगे।

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे