CWG 2022 Day 7 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के 6ठें दिन के समापन तक भारत की झोली में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 18 पदक आ चुके हैं। आज भारतीय एथलीट्स की नजरें इन मेडल्स की संख्या को बढ़ाने पर होगी। मुरली श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया गुरुवार को बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की कमान संभालेंगे। दोनों ने लंबी कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जिसमें एम श्रीशंकर शीर्ष पर रहे थे और आज भारत की पदक तालिका में शामिल होने की कोशिश करेंगे। वहीं आज बॉक्सिंग में अमित पंघाल समेत जैस्मीन लैंबोरिया, सागर और रोहित टोकस अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने रिंग में उतरेंगे, इस मुकाबले में जीत दर्ज कर भारतीय मुक्केबाजों की नजरें मेडल पक्का करने पर होगी। वहीं स्टार एथलीड हीमा दास पहली बार दौड़ती हुईं दिखाई देगी। आइए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का शेड्यूल कैसा रहने वाला है
एथलेटिक्स
क्वालीफाइंग, महिला हैमर थ्रो: सरिता सिंह, मंजू बाला – दोपहर 2:30 बजे
हीट 2, महिलाओं की 200 मीटर: हिमा दास – दोपहर 3:03 बजे
फाइनल, पुरुषों की लंबी कूद: मुरली श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया – देर रात 12:12 बजे (5 अगस्त)
बैडमिंटन
राउंड ऑफ 32, महिला एकल: पीवी सिंधु बनाम फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक (एमडीवी) – दोपहर 3:00 बजे
राउंड ऑफ 32, पुरुष एकल: किदांबी श्रीकांत बनाम डेनियल वनागलिया (UGA) – दोपहर 4:00 बजे
राउंड ऑफ 32, मिक्स्ड डबल्स: बी सुमीत रेड्डी / अश्विनी पोनप्पा बनाम कैलम हेमिंग / जेसिका पुघ (इंग्लैंड) – दोपहर 4:00 बजे
राउंड ऑफ 32, महिला एकल: महूर शहजाद (PAK) बनाम आकर्षी कश्यप – रात 10:00 बजे
राउंड ऑफ 32, पुरुष एकल: लक्ष्य सेन बनाम वर्नोन स्मीड (SHN) – रात 11:30 बजे
मुक्केबाज़ी
क्वार्टर-फ़ाइनल, पुरुषों का फ़्लायवेट: अमित पंघाल बनाम लेनन मुलिगन (एससीओ) – दोपहर 4:45 बजे
क्वार्टर-फ़ाइनल, विमेंस लाइटवेट: ट्रॉय गार्टन (NZL) बनाम जैस्मीन लैंबोरिया – शाम 6:15 बजे
क्वार्टर-फ़ाइनल, पुरुषों का सुपरहैवीवेट: केडी इवांस एग्नेस (SEY) बनाम सागर – रात 8:00 बजे
क्वार्टर-फ़ाइनल, पुरुषों का वेल्टरवेट: रोहित टोकस बनाम जेवियर माताफा-इकिनोफो – देर रात 12:30 बजे (5 अगस्त)
हॉकी
पुरुष पूल बी: भारत बनाम वेल्स – शाम 6:30 बजे
लॉन बॉल
सेक्शन डी, पुरुष एकल: रॉस डेविस (जेईवाई) बनाम मृदुल बोरगोहेन – दोपहर 4:00 बजे
जिमनास्टिक
क्वालीफाइंग, व्यक्तिगत सब-डिवीजन 1: बवलीन कौर – दोपहर 4:30 बजे
स्क्वॉश
राउंड ऑफ 32, महिला युगल: सुनयना कुरुविला / अनाहत सिंह बनाम येहेनी कुरुप्पु / सिनाली चैनिथमा (एसआरआई) – शाम 5:30 बजे
राउंड ऑफ 32, पुरुष युगल: वी सेंथिलकुमार / अभय सिंह बनाम लुका रीच / जो चैपमैन (आईवीबी) – शाम 6:00 बजे
राउंड ऑफ़ 16, मिक्स्ड डबल्स: जोशना चिनप्पा / हरिंदर पाल सिंह संधू बनाम डोना लोब्बन बनाम कैमरन पिल्ले (ऑस्ट्रेलिया) – शाम 6:00 बजे
राउंड ऑफ 16, मिक्स्ड डबल्स: दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल बनाम एमिली व्हिटलॉक/पीटर क्रीड (वाल) – शाम 7:00 बजे
राउंड ऑफ 16, महिला युगल: जोशना चिनप्पा / दीपिका पल्लीकल बनाम टीबीडी – रात 11:45 बजे
टेबल टेनिस
राउंड ऑफ़ 64, मिक्स्ड डबल्स: सानिल शेट्टी/रीथ टेनिसन बनाम वोंग क्यू शेन/टी ऐ शिन (एमएएस) – दोपहर 2:35 बजे
राउंड ऑफ़ 32, मिक्स्ड डबल्स: साथियान ज्ञानशेखरन / मनिका बत्रा बनाम टीबीडी – रात 8:30 बजे
राउंड ऑफ़ 32, मिक्स्ड डबल्स: टीबीडी बनाम शरथ कमल/श्रीजा अकुला – रात 9:10 बजे
राउंड ऑफ़ 32, महिला एकल: शार्लेट बार्डस्ले (इंग्लैंड) बनाम रीथ टेनिसन – रात 10:00 बजे
राउंड ऑफ़ 32, महिला एकल: श्रीजा अकुला बनाम करेन लिन – रात 10:00 बजे
राउंड ऑफ़ 32, महिला एकल: चिंग नाम फू (CAN) बनाम मनिका बत्रा – रात 10:45 बजे
राउंड ऑफ़ 32, मेन्स डबल्स: Iosif Elia/Christos Savva (CYP) बनाम हरमीत देसाई/सानिल शेट्टी – रात 11:30 बजे
राउंड ऑफ़ 32, पुरुष युगल: जोएल एलेने / जोनाथन वैन लैंग (GUY) बनाम अचंता शरथ कमल / साथियान ज्ञानसेकरन – देर रात 12:10 बजे (5 अगस्त)