Friday, May 17, 2024

Madhya Pradesh: प्यार ने लिया हैवानियत का रूप

- Advertisement -

न्यूज़ डेस्क : (GBN24)

आतिफा शेख

Madhya Pradesh: ‘मोहब्बत एक एहसासों की पावन सी कहानी है कभी कबिरा दीवाना था कभी मीरा दीवानी है’ कुमार विश्वास की ये खूबसूरत पंक्तियाँ तो आपने सुना ही होगा लेकिन आज कल इन पक्तियों को गलत साबित किया जा रहा है। पावन कहानी को कुछ लोगों ने खेल बना दिया है।

अब आप ही बताइये जिस लड़की से वो युवक प्यार करता था और शादी भी होने वाली थी और घर वाले भी राज़ी ये सब चीजों को बाद भी आरोपी युवक ने युवती को मौत के घाट उतार दिया। क्या ये प्यार है अगर ये प्यार है तो किस तरह का प्यार है।

दरअसल लड़की की इतनी सी गलती थी जो बिना बताए घर से 6 दिन तक लापता हो गई थी और फिर जो उस लड़की के साथ हुआ शायद किसी और लड़की के साथ नहीं होना चाहिए उस लड़की को क्या पता था की 6 दिन के लिए घर से भागी वह उस लड़की की आखिरी दिन थी और फिर सनकी प्रेमी ने उस लड़की को मौत के घाट उतार दिया।

आपको बता दे की मध्य प्रदेश के गुना जिले में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिस लड़की से आरोपी युवक की शादी होनी थी, उसी को गला दबाकर जान से मार दिया। हत्या करने के बाद युवक ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।

दरअसल, युवक रिंकू लोधा और लड़की रानी (बदला हुआ नाम) एक ही गांव में रहते थे। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग भी परवान चढ़ने लगा परिजनों को लगा कि दोनों की शादी कर देनी चाहिए। लेकिन इसी दौरान लड़की 24 अप्रैल को कहीं लापता हो गई।

लड़की की मां ने उसे ढूंढने की पूरी कोशिश की लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिल सका। थक-हारकर पीड़ित मां ने पुलिस में गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। लेकिन 6 दिनों तक लापता रहने के बाद लड़की का शव सुहाया गांव से 18 किलोमीटर दूर कच्चे कमरे में पॉलीथिन के अंदर लिपटा हुआ मिला।

शव को गोबर के कंडे के नीचे दबाकर रखा गया था। आरोपी युवक को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो उसने खुद ही अपना जुर्म कुबूल लिया। बताया कि उसे लड़की का व्यवहार पसंद नहीं था। वो दूसरों से बात करती थी, रिंकू शादी करने के लिए राजी था और लगातार दबाव भी बना रहा था, लेकिन लड़की शादी की बात को गंभीरता से नहीं ले रही थी। हालांकि, लड़की की मां शादी के लिए राजी थी।

बताया जा रहा है कि, हत्या से पहले आरोपी युवक ने मृतक लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। उसके बाद पायजामे से ही लड़की की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कंडे रखने वाले एक कमरे में रख दिया। आरोपी ने शव को कंडों के नीचे दबाकर रखा था। जिस गांव में युवक और लड़की रहते थे, वहां से 18 किलोमीटर दूर हत्या के बाद शव को 6 दिनों तक छिपाकर रखा गया।

जिस कच्चे कमरे में शव छिपाया गया, उसके अंदर युवक और लड़की दीवार में बने गड्ढे के सहारे घुसे थे। बता दे, 6 दिन तक लापता रहने के बाद आखिरकार युवती का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने टपरेनुमा कमरे से बरामद किया। इस मामले में झागर पुलिस की लापरवाही भी देखने को मिली। 24 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल तक युवती लापता रही, लेकिन पुलिस नहीं ढूंढ पाई।

आपको बता दे मृतक लड़की की मां ने बताया कि वह मजदूरी करती है। आरोपी रिंकू गांव में पड़ोसी था। बेटी की शादी की बात भी रिंकू के साथ चल रही थी। लेकिन रिंकू ने उसकी हत्या कर दी. पीड़ित मां ने बताया कि आरोपी रिंकू जल्द शादी करने का दबाव बना रहा था। पीड़ित की मां ने रिंकू को उम्रकैद की सजा की मांग की है .

सनसनीखेज हत्याकांड के मामले में जिले के एसपी संजीव कुमार ने बताया कि धरनावदा थाना पुलिस ने आरोपी रिंकू लोधा को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने लड़की के साथ रेप भी किया था। उसके बाद उसकी हत्या कर दी थी। धारा 376 के बाद धारा 302 की कार्रवाई की गई है।

प्यार को शर्मसार करती हुई ऐसी न जाने कितनी ही वारदातें सामने आती रहती हैं। आखिर कब तक ये सिलसिला चलता रहेगा , आखिर कबतक प्यार के नाम पर मौतें होते रहेगी अब आप बताइये की इस प्यार को आप क्या नाम देंगे..

आपका वोट

How Is My Site?

View Results

Loading ... Loading ...
यह भी पढ़े
Advertisements
Live TV
क्रिकेट लाइव
अन्य खबरे