पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सैफई पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पीएम मोदी मंगलवार की सुबह मुलायम का अंतिम दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे मेला
सपा संस्थापक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सैफई पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। पीएम मोदी मंगलवार की सुबह मुलायम का अंतिम दर्शन करने पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे मेला ग्राउंड में मुलायम का अंतिम संस्कार होगा। यह मैदान मुलायम सिंह की कोठी से लगभग 500 मीटर की दूरी पर है।
गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में निधन के बाद सोमवार की शाम मुलायम का पार्थिव शरीर सैफई लाया गया। देर रात तक अपने नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहा। सीएम योगी भी सैफई कोठी पर पहुंचे और मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Tue, 11 Oct 2022 12:44 PM
शिवपाल यादव ने लोगों को शांति बनाने की अपील की
शिवपाल यादव ने मेला ग्राउंड में लगातार बढ़ते भीड़ को संभालने के लिए लोगों सेे शांति बनाने और धक्का-मुक्की न करने की अपील।
Tue, 11 Oct 2022 11:59 AM
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा और रीता बहुगुणा जोशी ने की पुष्पांजलि
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा और कमला बहुगुणा की बेटी एवं सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने नेताजी को पुष्पांजलि अर्पित की।
Tue, 11 Oct 2022 11:57 AM
आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी नेताजी को श्रद्धांजलि दी।
Tue, 11 Oct 2022 11:54 AM
प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण और सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि
पूर्व आईपीएस एवं प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण और कानपुर देहात के सांसद देवेंद्र सिंह भोले भी पहुंचे सैफई मेला ग्राउंड। नेताजी के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Tue, 11 Oct 2022 11:53 AM
सैफई के लिए रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सैफई के लिए रवाना हो गए हैं। ट्वीट करके ये जानकारी उन्होंने दी है।
Tue, 11 Oct 2022 11:26 AM
अंतिम संस्कार के लिए कन्नौज से पहुंचीं डेढ़ कुंतल चंदन की लकड़ियां
मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों से होगा इसके साथ ही उन्हें कन्नौज के फूलों से श्रद्धांजलि दी जाएगी। इत्र नगरी कन्नौज से लकड़ियों और फूलों की खेप लेकर सपा नेता सैफई पहुंच गए हैं। तिर्वा निवासी समाजवादी व्यापार सभा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता ने बताया कि उनके पास सैफई से फोन आया था। इसपर उन्होंने डेढ़ कुंतल चंदन की लकड़ियों का इंतजाम किया है। चंदन और फूलों की खेप के साथ वह सोमवार रात से सैफई में डटे हैं। अंशुल का कहना है कि नेताजी का कन्नौज से दिल का रिश्ता है। इसलिए कन्नौज से भी काफी लोग अपने मुलायम के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
Tue, 11 Oct 2022 11:09 AM
सैफई पहुंच रहे देशभर के लोग, हवाई पट्टी पर वायुसेना के जवान तैनात
नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए देशभर से नेता और उनके प्रशंसक सैफई पहुंच रहे हैं। हवाई पट्टी पर वीवीआईपी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इटावा, औरैया, मैनपुरी समेत कई जिलों का पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, वायुसेना के जवानों ने हवाई पट्टी की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली है।
Tue, 11 Oct 2022 08:26 AM
इंदिरा गांधी के बाद यहां पहुंचने वाले दूसरे नेता थे मुलायम सिंह यादव
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद मुलायम सिंह यादव पहले और अंतिम ऐसे नेता रहे जो दारुल उलूम देवबंद आए। बीस साल पहले यह दौरा राजनीति में मील का पत्थर साबित हुआ। तत्कालीन मोहतमिम से उन्होंने अपने सिर पर हाथ रखवा लिया।
Tue, 11 Oct 2022 08:20 AM
मुलायम बिन अखिलेश: नेताजी की गैरहाजिरी में और बढ़ जाएंगी चुनौतियां
मुलायम सिंह यादव वैसे तो कई सालों से अपनी बनाई पार्टी के संरक्षक की भूमिका में थे। पर उनकी उपस्थिति और मौजूदगी अभी भी अखिलेश यादव और लाखों कार्यकर्ताओं के लिए वटवृक्ष के मानिंद थी। जिसकी छत्रछाया में सपाई नारा लगाते थे जिसने न कभी झुकना सीखा, उसका नाम मुलायम है।