Thursday, November 30, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalGood News: जल्द दौड़ेगी गोरखपुर-लखनऊ प्रयागराज वंदे भारत, NE और NC रेलवे...

Good News: जल्द दौड़ेगी गोरखपुर-लखनऊ प्रयागराज वंदे भारत, NE और NC रेलवे ने तैयार किया शेड्यूल

गोरखपुर से प्रयागराज वाया लखनऊ तक वंदे भारत जल्द दौड़ेगी। इस ट्रेन को चलाने के लिए एनई और एनसी रेलवे ने शेड्यूल तैयार कर प्रस्ताव बोर्ड को भेज दिया है। दोनों रेलवे ने यह प्रस्ताव बोर्ड के ही निर्देश पर तैयार किया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही इस प्रस्ताव पर बोर्ड की मुहर लग जाएगी।

सप्ताह में छह दिन चलने वाली वंदे भारत गोरखपुर से अपराह्न तीन बजे रवाना होगी और शाम को 7.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद लखनऊ से प्रस्थान कर रात 10.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में प्रयागराज से यह ट्रेन सुबह 6.20 बजे प्रस्थान कर सुबह 9.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान करने के बाद अपराह्न 2.20 बजे वंदे भारत गोरखपुर पहुंचेगी। बहरहाल बोर्ड से निर्देश मिलने के बाद दोनों रेलवे के अफसर वंदे भारत को लेकर काफी उत्साहित हैं।

पहली वंदे भारत वाराणसी-नई दिल्ली के बीच
पूरे भारतीय रेल में पहली वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से नई दिल्ली के बीच शुरू हुई। वर्तमान में ये ट्रेन निर्बाध रूप से दौड़ रही है। दूसरी वंदे भारत जम्मू से कटरा के बीच चल रही है। तीसरी वंदेभारत का चंडीगढ़ से चेन्नई के बीच ट्रायल हुआ है। चौथी ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ-प्रयागराज शुरू होने की उम्मीद है।

ये होगी टाइमिंग 
-प्रयागराज से सुबह 6.20 बजे प्रस्थान, दोपहर 2.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी
-दोनों मुख्यालयों ने बोर्ड को भेजा प्रस्ताव, सप्ताह में छह दिन ट्रेन चलाने की तैयारी
-7.20 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर रात 10.50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी

अन्य विशेषताएं
-ट्रेन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यात्री ड्राइवर की केबिन तक की झलक देख सकें
-सामान को रखने के लिए प्रत्येक कोच में मॉड्यूलर रैक हैं। इससे स्पेस की दिक्कत नहीं होती है।
-पैंट्री में भोजन और पेय पदार्थों को गर्म और ठंडा करने के लिए बेहतर गुणवत्ता के उपकरण भी दिए गए हैं
-मोबाइल या लैपटॉप को आसानी से चार्ज करने के लिए कोच की हर सीट पर सॉकेट उपलब्ध कराए गए हैं
-डिब्बों के बीच के गैप को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यह बाहरी शोर को कम करने में मदद करता है।

शेड्यूल
प्रयागराज-लखनऊ-गोरखपुर
प्रयागराज से प्रस्थान-सुबह 6.20 बजे
लखनऊ आगमन-सुबह 9.50 बजे
गोरखपुर आगमन-दोपहर 2.20 बजे
प्रस्तावित स्टापेज-रायबरेली, बस्ती
गोरखपुर-लखनऊ-प्रयागराज
गोरखपुर से प्रस्थान-अपराह्न 3 बजे
लखनऊ आगमन-रात 7.15 बजे
प्रयागराज आगमन-रात 10.50 बजे
प्रस्तावित स्टापेज-रायबरेली, बस्ती

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments