Thursday, November 30, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeNationalVivah Muhuart 2022: अप्रैल महीने में विवाह करने के ये हैं उत्तम...

Vivah Muhuart 2022: अप्रैल महीने में विवाह करने के ये हैं उत्तम मुहूर्त, जानिए गृह प्रवेश का मुहूर्त

हिंदू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए शुभ मुहूर्त को देखा जाता है। ग्रह-नक्षत्र की स्थिति से बनने वाले शुभ योग में ही शादी-विवाह, मुंडन या गृह प्रवेश जैसे शुभ योग किए जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र व गुरु ग्रह अस्त होते हैं तो शादी-विवाह बंद हो जाते हैं और इन दोनों ग्रहों के उदय होने पर ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, चैत्र मास की पूर्णिमा होते ही विवाह होने शुरू हो जाएंगे। विवाह मुहूर्त 17 अप्रैल से आरंभ होकर 8 जुलाई तक रहेगा। इसके बाद कुछ महीने तक शादियों पर रोक रहेगी। जानें अप्रैल 2022 में बनने वाले विवाह मुहूर्त-

प्रैल 2022 में कितने बन रहे विवाह मुहूर्त-

अप्रैल महीने में विवाह मुहूर्त 17 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद 19 अप्रैल, 21 अप्रैल, 22 अप्रैल, 23 अप्रैल और 28 अप्रैल को शुभ विवाह मुहूर्त रहेगा।

8-14 अप्रैल तक के शुभ मुहूर्त-

विभिन्य कार्यों के लिए इस सप्ताह का शुभ मुहूर्त इस प्रकार है:

विवाह मुहूर्त: लग्न के कारण इस समय विवाह के लिए शुभ दिन नहीं होते हैं। मीन राशि में सूर्य है, जो विवाह के लिए अशुभ माना जाता है।

गृह प्रवेश मुहूर्त: इस समय गृह प्रवेश के लिए कोई शुभ दिन नहीं हैं।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments