Wednesday, October 4, 2023
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCityDELHIWrestler Protests: सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, पहलवानों के सम्मान की...

Wrestler Protests: सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई

ब्यूरो रिपोर्ट GBN24 न्यूज़

हरियाणा के पहलवानों के सम्मान की लड़ाई अब पश्चिमी यूपी तक आ गई है। महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए आज मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वखाप की पंचायत आयोजित की जा रही है। पंचायत में अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

हरियाणा के पहलवानों की लड़ाई अब पश्चिमी यूपी तक आ पहुंची है। पहलवानों के समर्थन में सोरम की सर्वजातीय और सर्वखाप पंचायत के लिए आज सोरम में पंचायत की जा रही है। खाप चौधरियों को बुलावा भेजा गया है। काफी संख्या में समर्थकों के आज पंचायत में पहुंचे हैं। पंचायत में प्रतिनिधियों के अलावा आसपास के क्षेत्र से भीड़ आने की संभावना के मद्देनजर सोरम की चौपाल के बजाए वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में पंचायत आयोजित की जा रही है। खाप चौधरियों के फैसले पर सबकी निगाह टिकी हुई है।

पंचायत में बोलते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि इन लोगों ने हमारी बेटियों को जातियों में बांट दिया है। लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि जब ये विदेश में खेलने गईं थीं, जीतकर लौटीं थी तो क्या आपने इनकी जाति पूछी थी। तब ये देश की बेटियां थी। लेकिन आज पुलिस के सिपाही इनके सिर पर पैर रखकर खड़े हैं यह निंदनीय है। यहां सभी खाप चौधरी बैठें है हम वादा करते हैं कि सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार है। यदि इन्होंने हमारी बेटियों को आंखें दिखाने कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे।

पंचायत से पहले रालोद कार्यकर्ताओं ने इससे पहले मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक के पास रजबहा रोड परभारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। 

पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। धक्का-मुक्की के दौरान एक रालोद कार्यकर्ता घायल भी हो गया। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी हैं।

मंडी कोतवाली पुलिस मौके पहुंची तो रालोद कार्यकर्ताओं के साथ जलते पुतले को छीनने को लेकर धक्का मुक्की हो गई। एक कार्यकर्ता को चोट लग गई। काफी कार्यकर्ता मौके से चले गए, लेकिन पुलिस ने पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा भी होता रहा। पुलिस वीडियो के आधार पर कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने की कार्रवाई शुरू की है। मंडी सीओ हिमांशु गौरव का कहना हैं कि पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

रालोद ने जताई नाराजगी
कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, विधायक अनिल कुमार, कृष्णपाल राठी और सुधीर भारतीय समेत अन्य पदाधिकारी एसएसपी ऑफिस पहुंचे। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने पर रालोद कार्यकर्ताओं द्वारा नाराजगी जताई गई।

आज सर्वखाप की पंचायत के फैसले पर टिकी निगाहें
पंचायत में खाप चौधरियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने बताया कि राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के खाप चौधरियों और महत्वपूर्ण लोगों को पंचायत की सूचना दी गई है। दोपहर 12 बजे से यहां लोग पहुंचने शुरू हो जाएंगे। कबड्डी कोच मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि खाप चौधरी, उनके प्रतिनिधि और समर्थक शामिल होंगे।

सदैव सफल हुए हैं न्याय दिलाने के सर्वखाप पंचायतों के प्रयास
भाकियू नेता भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पंचायत स्थल पर चार से पांच हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। बुजुर्ग किसान फेरु सिंह ने बताया कि सोरम में आयोजित पंचायत में देश और समाज के अलावा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए जो भी निर्णय लिए गए हैं, वह सदैव सफल हुए है। पंचायत में देश की बेटियों को न्याय दिलाने के लिए जो भी निर्णय लिया जाएगा, उस को सफल बनाने में सर्व समाज के लोग अपनी भूमिका अदा करेंगे। पंचायत को सफल बनाने की तैयारी में समर्थक जुटे हैं। 

महिला पहलवानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन ने आज मेरठ में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। मेरठ में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में भाकियू कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे । कार्यकर्ता ओं ने यहां नारेबाजी कर महिला पहलवानों का समर्थन किया। उन्होंने सांसद ब्रजभूषण की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि आज महिला पहलवान अपने मैडल गंगा में प्रवाहित करने को तैयार है, लेकिन सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की ओर से महिला पहलवानों को 5 दिन का समय दिया गया था, इसे लेकर आज मुजफरनगर के शोरम में खाप की पंचायत भी है। पंचायत में आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एडीएम सिटी दिवाकर सिंह को अपनी मांगों से सम्बंधित एक ज्ञापन भी सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि महिला पहलवान भी देश की बेटियां हैं। बात सिर्फ न्याय की होनी चाहिए। जंतर-मंतर पर जो हुआ, क्या वह किसी सभ्य समाज में स्वीकार्य हो सकता है। यह गलत हुआ है। सोरम में खाप चौधरियों के सामने यह मामला रखेंगे और समाधान निकालने का प्रयास होगा।पंचायत में खाप चौधरियों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने बताया कि राजस्थान, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के खाप चौधरियों और महत्वपूर्ण लोगों को पंचायत की सूचना दी गई है। दोपहर 12 बजे से यहां लोग पहुंचने शुरू हो गए। कबड्डी कोच मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि खाप चौधरी, उनके प्रतिनिधि और समर्थक शामिल होंगे।

मेरठ में मेरठ कॉलेज के गेट पर सांसद ब्रज भूषण शरण के खिलाफ छात्रों का गुस्सा फूटा। गुरुवार को ब्रज भूषण शरण सिंह का पोस्टर जलाने को लेकर पुलिस के साथ छात्रों की धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान जाट महासभा के छात्र कॉलेज के गेट पर ही धरना देकर बैठ गए।

RELATED ARTICLES
spot_imgspot_img
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments