Advertisement

‘दिल दुख से भरा है, हमने कुछ भी गलत नहीं किया’, भगदड़ में 41 लोगों की मौत के बाद एक्टर विजय ने क्या-क्या कहा?

actor vijay rally

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ मचने से 41 लोगों की मौत हो गई जिससे पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री स्टालिन ने दुख जताया। एक्टर विजय ने वीडियो संदेश जारी कर इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया फिर भी उनके खिलाफ FIR हुई है।

तमिलनाडु के करूर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में मची भगदड़ के बाद 41 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना से हर कोई स्तब्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गहरा दुख जताया है।

अब इस मामले पर एक्टर विजय ने सामने आकर दुख जताया है और वीडियो संदेश जारी कर कहा, “हमने कुछ गलत नहीं किया, फिर भी हमारे खिलाफ FIR हुई।” भगदड़ में 41 लोगों की मौत के बाद टीवीके प्रमुख विजय का यह बयान सामने आया है।

विजय ने क्या-क्या कहा?

तमिलनाडु के करूर में अपनी राजनीतिक रैली में मची भगदड़ में 41 लोगों की मौत के दो दिन बाद, अभिनेता विजय ने मंगलवार को एक शोक संदेश जारी किया। उन्होंने कहा, “मैंने अपने जीवन में कभी इतनी दर्दनाक स्थिति का सामना नहीं किया। मेरा तन-मन चिंता से भर गया है। मेरा दिल दर्द से भर गया है।”

Read More: https://gbn24.com/wp-admin/post.php?post=2101&action=edit#/