भारत निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह तक बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर सकता है | चुनाव आयोग ने जिला और पुलिस अधिकारियों के साथ वर्चुअल मीटिंग शुरू कर दी है | 4 और 5 अक्टूबर को EC की टीम राज्य का दो दिवसीय दौरा करेगी, जिसके बाद चुनाव कार्येक्रम का ऐलान हो सकता है | वोटर लिस्ट प्रकाशित होने के अगले सप्ताह चुनाव निर्धारित करने की घोषणा हो सकती है | बता दें कि 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है और उससे पहले चुनाव संपन्न करा लेना होगा |

मतदाता सूची और मतदान का कार्येक्रम
बिहार चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 6 या 7 अक्टूबर को कभी भी हो सकती है, क्योंकि मंगलवार 30 सितंबर को राज्य के मतदाताओं की फाइनल लिस्ट प्रकाशित हो गई | हालांकि, मतदाता नामांकन के आखिरी दिन तक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने का आवेदन कर सकेंगे, और उनके नाम अतिरिक्त मतदाता सूची में आएंगे |
चुनाव आयोग ने कहा है कि इलेक्शन को लेकर चुनाव अधिकारी 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेंगे, इसके बाद चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद मंगलवार को जारी की जाएगी। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पहले ही एक अगस्त को प्रकाशित हो चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक, बिहार में छठ पर्व के बाद मतदान का कार्यक्रम दो से तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा | छठ पूजा 25 से 28 अक्टूबर तक मनाई जाएगी, जिसका अर्थ है कि बिहार चुनाव अक्टूबर के अंत या नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू होंगे |

कितने चरण में होंगे चुनाव
सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव इस बार भी तीन चरणों में या दो चरण में हो सकते हैं। चुनाव का पहला चरण छठ पर्व के तुरंत बाद यानी अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में हो सकता है। पिछली बार के विधानसभा के समय COVID-19 महामारी का भी साया था। चुनाव आयोग ने इस बार 470 पर्यवेक्षक बिहार और कुछ विधानसभा उपचुनावों में तैनात करने की योजना बनाई है। इसे लेकर 3 अक्टूबर को पटना में ब्रीफिंग होगी। इस बार की तैयारी में चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी चुनावी नियमों का सख्ती से पालन होगा, ताकि कोई भी अयोग्य मतदाता वोट न दे और हर योग्य मतदाता मतदान कर सके।












